मैं इतना तंग आ गई हूं कि..., महाकुंभ की सुंदर साध्वी हर्षा रिछारिया ने दी सुसाइड की धमकी
महाकुंभनगर। संगम नगरी में महाकुंभ (Maha Kumbh) के दौरान वायरल हुईं सुंदर साध्वी हर्षा रिछारिया (Harsha Richaria) को लेकर एक खबर सामने आई है। हर्षा ने आत्महत्या की धमकी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर इसके…
महाकुंभनगर। संगम नगरी में महाकुंभ (Maha Kumbh) के दौरान वायरल हुईं सुंदर साध्वी हर्षा रिछारिया (Harsha Richaria) को लेकर एक खबर सामने आई है। हर्षा ने आत्महत्या की धमकी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर इसके पीछे की वजह बताई है। वीडियो में हर्षा रोते-रोते अपना दर्द बयां कर रही हैं।
हर्षा रिछारिया (Harsha Richaria) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा- मेरी पहचान के लोग मेरे कुछ फर्जी वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं। इन फर्जी वीडियो से मेरी बदनामी हो रही है। जो लोग ये वीडियो वायरल कर रहे है उनके नाम मेरे पास आ गए हैं।
साध्वी हर्षा रिछारिया (Harsha Richaria) ने वीडियो में आगे कहा- मैं इतना तंग आ गई हूं कि मन कर रहा है सुसाइड कर लूं। अगर मैंने आत्महत्या कर ली तो उन सबका नाम सुसाइड नोट में नाम लिखकर जाऊंगी। बताऊंगी किसने मेरे साथ क्या किया है?
View this post on Instagram
वीडियो की शुरुआत में हर्षा रिछारिया ने कहा- मैंने महाकुंभ से प्रतिज्ञा ली थी हिंदुत्व सनातन का काम करने का संकल्प लिया था। धार्मिक संस्कृति के प्रति युवाओं को जागरूक करने का काम करूंगी, लेकिन कुछ धर्म विरोधी लोग मुझे आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। मेरे पुराने वीडियो जारी किए जा रहे हैं। पूछ रहे है कि ये कैसे साध्वी हो सकती है? मैंने कभी नहीं कहा कि मैं साध्वी हूं।
मेरे कुछ AI से बनवाए हुए वीडियो सर्कुलेट किए जा रहे हैं। रोजाना 15-20 मेसेज आ रहे हैं। कुछ लोगों का एक लड़की का आगे बढ़ना रास नहीं आ रहा है। अगर किसी सुबह ये पता चले कि हर्षा रिछारिया ने आत्महत्या कर ली है तो मैं सबके नाम लिखकर जाऊंगी कि किसने मेरे साथ क्या क्या किया है। महादेव ने जितनी मुझे हिम्मत दी है मैं लड़ती रहूंगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
