24 घण्टे ऑनलाइन

स्किन के लिए फायदेमंद है ये फूल, ऐसे बनाएं फेस पैक

सदाबहार का फूल गमले में आसानी से लगाया जा सकता है। एक बार जब ये पौधा हरा हो जाता है तो इसमें खूब फूल आने लगते हैं। ये एक ऐसा फूल है जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। सदाबहार के फूल अगर आपके घर में भी हैं तो इसकी…

24GhanteOnline
October 23, 2025
2 min read

सदाबहार का फूल गमले में आसानी से लगाया जा सकता है। एक बार जब ये पौधा हरा हो जाता है तो इसमें खूब फूल आने लगते हैं। ये एक ऐसा फूल है जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। सदाबहार के फूल अगर आपके घर में भी हैं तो इसकी मदद से फेस पैक तैयार करें। इससे बने फेस पैक को लगाकर चेहरे की चमक हमेशा बनी रहेगी।

1) सदाबहार के फूल और गुलाब जल से बनाएं फेस पैक (Face Pack)


8-10 सदाबहार के फूल

1 चम्मच बादाम का तेल

2-3 चम्मच कच्चा दूध

5 चम्मच गुलाब जल

कैसे बनाएं फेस पैक (Face Pack)


इस फेस पैक को बनाने के लिए सदाबहार के फूलों को अच्छी तरह से धो लें। फिर इसके साथ सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। अब इसका एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गदर्न पर लगाएं। कम से कम 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें।

2) सदाबहार के फूल और विटामिन ई से बनाएं फेस पैक (Face Pack)


8-10 सदाबहार के फूल

चुटकीभर हल्दी

विटामिन ई का कैप्सूल

2 चम्मच गुलाब जल

कैसे बनाएं फेस पैक (Face Pack)


इसे बनाने के लिए कुछ सदाबहार के फूलों को कूटकर एक पेस्ट बना लें। फिर इसमें चुटकीभर हल्दी, गुलाबजल और एक विटामिन ई का कैप्सूल मिलाएं। इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाकर 20-25 मिनट तक लगाएं। फिर ठंडे पानी से धोएं। बाद में चेहरे पर थोड़ा गुलाब जल लगा सकते हैं।

3) सदाबहार के फूल और शहद से बनाएं फेस पैक (Face Pack)


8-10 सदाबहार के फूल

आधा चम्मच नींबू का रस
आधा चम्मच शहद

कैसे बनाएं फेस पैक (Face Pack)


इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले फूलों को अच्छे से साफ करें और पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में फिर नींबू का रस और शहद मिलाएं। चेहरे पर 15-20 मिनट तक पैक को लगाएं और चेहरे को धोएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…