24 घण्टे ऑनलाइन

10 लाख थाली और 22 लाख थैले… महाकुंभ को स्वच्छ बनाने के लिए RSS ने चलाया अभियान

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ (Maha Kumbh) 26 फरवरी तक चलेगा। हर रोज महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और आस्था की डूबकी लगा रहे हैं। इसी बीच RSS की ओर से महाकुंभ में “एक…

24GhanteOnline
January 20, 2025
2 min read

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ (Maha Kumbh) 26 फरवरी तक चलेगा। हर रोज महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और आस्था की डूबकी लगा रहे हैं। इसी बीच RSS की ओर से महाकुंभ में “एक थाली एक थैला” अभियान चलाया जा है। ये अभियान महाकुंभ में फैलने वाली गंदगी से बचने के लिए चलाया गया है। नदियों को मैली होने से रोकने को लेकर ये पहल शुरू की गई।

महाकुंभ (Maha Kumbh) में एक तरफ जहां करोड़ों की संख्या में लोग आस्था की डुबकियां लगाकर पुण्य के भागी बन रहे हैं, तो वहीं मां गंगा और यमुना रूपी बाकी नदियों को मैली होने से रोकने के लिए आरएसएस सेवकों ने कमर कस ली है। कुंभ के बाद फैलने वाले कचरे से बचने के लिए “एक थैला एक थाली” अभियान को जमीन पर उतारने की कवायद शुरू की गई है।

“एक थाली एक थैला अभियान”


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने महाकुंभ (Maha Kumbh) आयोजन के बीच बड़े पैमाने पर नदियों में फैलने वाली गंदगी को लेकर चिंता जाहिर की है। मां गंगा, यमुना समेत अन्य नदियों में फैलने वाले गंदगी को रोकने के लिए सोनभद्र में काशी प्रांत पर्यावरण संयोजक कृष्ण मोहन पहुंचे। RSS से जुड़े सेवकों ने लोगों से दस हजार थैला और थाली इकट्ठा किए। कृष्ण मोहन ने बताया कि महाकुंभ को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए सोनभद्र समेत देश भर के लाखों स्वयंसेवक और नारी शक्ति प्रयागराज में “एक थैला एक थाली अभियान” चला रहे हैं।

10 हजार थाली-थैला भेजे जा रहे


प्रयागराज में इस समय 10 लाख थाली और 22 लाख थैले पहुंच चुके हैं। प्रयागराज में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं से कुंभ में 40 से 50 हजार टन प्लास्टिक और थर्माकोल कचरा निकलने का अनुमान है, जो गंगा और यमुना के लिए हानिकारक है।

इसी कचरे को कम करने के लिए “थाली और थैला अभियान” RSS के कार्यकर्ताओं की ओर चलाया जा रहा है। इसके चलते सोनभद्र से 10 हजार थाली और थैला प्रयागराज भेजे जा रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…