RPSC RAS-2024 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस डाॅयरेक्ट लिंक से करें चेक
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर रोल नंबर की मदद से नतीजे चेक कर सकते हैं। मेन्स…
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर रोल नंबर की मदद से नतीजे चेक कर सकते हैं। मेन्स एग्जाम सफल घोषित किए गए कैंडिडेट अब इंटरव्यू में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा का आयोजन राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा।
आरपीएससी आरएएस (RPSC RAS) 2024 मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जून 2025 को किया गया था। मुख्य परीक्षा में 2,461 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। अब ये कैंडिडेट आगे की चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के दौर में शामिल होंगे। आयोग ने अपने नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि कोई उम्मीदवार बाद में विज्ञापन या नियमों के अनुसार अयोग्य पाया जाता है, तो परिणाम घोषित होने के बाद भी उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
RPSC RAS मेन्स रिजल्ट करें चेक
- आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए News and Events सेक्शन में जाएं।
- यहां आरपीएससी आरएएस (RPSC RAS) 2024 मुख्य परीक्षा रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ स्क्रीन पर आ जाएगी।
- अब रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
जल्द जारी होगा इंटरव्यू का शेड्यूल
आयोग जल्द ही इंटरव्यू का शेड्यूल अपनी आधिकारिक वबेसाइट पर जारी करेगा। आरपीएससी ने 11 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोक दिया है। इसके अतिरिक्त, रोल नंबर 1003527 और 1007779 वाले उम्मीदवारों का परिणाम वर्तमान में राजस्थान उच्च न्यायालय में लंबित याचिकाओं के अंतिम फैसले पर निर्भर करेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
