ये तेल न सिर्फ बालों का झड़ना रोकेगा बल्कि तेजी से लंबा और घना भी करेगा
बालों (Hair) का झड़ना और पतले होना एक आम समस्या बन चुकी है, जिससे लोग बहुत परेशान रहते हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो एक खास तेल (Oil) की मदद से आप बालों की सेहत को बेहतर बना सकते हैं। तेल लगाने से बालों की…
बालों (Hair) का झड़ना और पतले होना एक आम समस्या बन चुकी है, जिससे लोग बहुत परेशान रहते हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो एक खास तेल (Oil) की मदद से आप बालों की सेहत को बेहतर बना सकते हैं। तेल लगाने से बालों की लंबाई बढ़ने के साथ-साथ बाल घने भी होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे तेल के बारे में बता रहे हैं, जो न केवल बालों का झड़ना कम करेगा बल्कि बालों को जल्दी लंबा और घना बनाने में भी कारगर साबित होगा। हम जिस तेल की बात कर रहे हैं वह है रोजमेरी ऑयल (Rosemary Oil) । रोजमेरी ऑयल की कुछ बूंदों का उपयोग करने से बालों का झड़ना कम होता है और बालों की ग्रोथ भी तेज होती है।
रोजमेरी ऑयल (Rosemary Oil) इस्तेमाल करने का तरीका
रोजमेरी ऑयल एक एसेंशियल ऑयल होता है, जिसे आप किसी भी सामान्य तेल में मिला सकते हैं। यदि आप नारियल का तेल इस्तेमाल करते हैं, तो उसमें 5-6 बूंदें रोजमेरी ऑयल डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस तेल को बालों में अच्छी तरह से लगा लें। इसे कम से कम 1-2 घंटे के लिए बालों में लगा रहने दें, फिर शैंपू से बाल धो लें।
रोजमेरी ऑयल (Rosemary Oil) के फायदे
बालों की ग्रोथ बढ़ाना: रोजमेरी ऑयल बालों के फॉलिकल्स तक खून की बेहतर सप्लाई सुनिश्चित करता है, जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं।
हेयर फॉल को कम करना: रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल हेयर फॉल की समस्या को कम करता है। यह बालों की जड़ें मजबूत करता है, जिससे बाल झड़ते नहीं हैं।
स्कैल्प के स्वास्थ्य को सुधारना: रोजमेरी ऑयल स्कैल्प की समस्याओं को दूर करता है। इससे डैंड्रफ और खुजली की समस्या कम होती है।
बालों को डैमेज से बचाना: रोजमेरी ऑयल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों को बाहर के हानिकारक तत्वों से बचाते हैं और बालों को स्वस्थ बनाए रखते हैं।
बालों की लंबाई बढ़ाना: नियमित रूप से रोजमेरी ऑयल का उपयोग बालों की लंबाई को तेजी से बढ़ाता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
