24 घण्टे ऑनलाइन

गुलाबी निखार लाएगा ये पाउडर, जानें बनाने का तरीका

गुलाब का फूल दिखने में खूबसूरत (Glow) होने के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए कई कॉस्मेटिक उत्पादों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इन उत्पादों में ऐसे रसायन भी होते हैं जो त्वचा के लिए…

24GhanteOnline
May 23, 2026
3 min read

गुलाब का फूल दिखने में खूबसूरत (Glow) होने के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए कई कॉस्मेटिक उत्पादों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इन उत्पादों में ऐसे रसायन भी होते हैं जो त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

ऐसे में आप गुलाब के ताजे फूलों से बने होममेड पाउडर (Rose Powder) का इस्तेमाल अपने चेहरे पर कर सकते हैं, यह पाउडर आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होगा। तो आइए हम आपको बताते हैं इस पाउडर के स्किन बेनिफिट्स और कैसे आप इसे अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं...

रूखी त्वचा से छुटकारा


गुलाब के फूल का पाउडर आपको रूखी त्वचा से भी छुटकारा दिलाने में मदद करेगा।

सामग्री

गुलाब जल - 2 बड़े चम्मच

एलोवेरा जेल - 1 छोटा चम्मच

गुलाब के फूल का पाउडर - 1 छोटा चम्मच

उपयोग कैसे करें

सबसे पहले एक बर्तन में गुलाब का पाउडर डाल दें।

फिर इसमें गुलाब जल और एलोवेरा जेल मिलाएं।

सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं और त्वचा पर लगाएं।

15 मिनट बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें।

त्वचा की जलन दूर होगी


कई बार गलत ब्यूटी प्रोडक्ट या एलर्जी वाला खाना खाने से त्वचा पर मुंहासे हो जाते हैं। ऐसे में आप गुलाब के फूल के पाउडर को त्वचा पर लगा सकते हैं। यह त्वचा की लाली को कम करने और सूजन को कम करने में मदद करेगा।

रूखी त्वचा मुलायम बनेगी


अगर आपकी त्वचा धूल प्रदूषण के कारण डल है तो आप गुलाब के फूल के पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की रंगत में निखार आएगा और त्वचा में नमी भी आएगी।

कील-मुंहासे दूर रहेंगे


त्वचा पर मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए आप गुलाब के फूल के पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पाउडर में एलोवेरा जेल मिलाएं और इसे अच्छी तरह मिलाकर त्वचा पर लगाएं। पाउडर के नियमित इस्तेमाल से त्वचा के कील-मुंहासों से छुटकारा मिलेगा और मुंहासों के निशान भी दूर होंगे।

सूखे बाल भी चिकने हो जाएंगे


आप गुलाब के फूल का पाउडर भी बालों में लगा सकते हैं। इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं और इसका पेस्ट बनाकर बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट बाद बालों को सादे पानी से धो लें। इससे आपके बालों में नमी आएगी और रूखे बालों से भी छुटकारा मिलेगा।

कैसे बनाएं पाउडर?


पाउडर बनाने के लिये 10-15 गुलाब के फूल ले लीजिये, इन्हें अच्छी तरह धो लीजिये. धोने के बाद फूलों को धूप में सुखा लें। सूखने के बाद मिक्सर में पीस लें। पीसने के बाद इसे छान लें। आपका पाउडर तैयार है। आप इसे एक जार में स्टोर करके रख सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…