24 घण्टे ऑनलाइन

पुराने मोजों का ऐसे करें रियूज, लाइफ हैक देख चौंक जाएंगे सब

घरेलू काम-काज में कौन सी चीज कब काम आ जाए, यह बात हमें नहीं पता होती है। वहीं, जब हम अपने आसपास की ज्यादातर चीजों का सही इस्तेमाल करना सीख जाते हैं, तब जिंदगी थोड़ी और आसान हो जाती है। ‘लाइफ हैक’ में आज हम बात कर रहे…

24GhanteOnline
July 12, 2026
3 min read
पुराने मोजों का ऐसे करें रियूज, लाइफ हैक देख चौंक जाएंगे सब

घरेलू काम-काज में कौन सी चीज कब काम आ जाए, यह बात हमें नहीं पता होती है। वहीं, जब हम अपने आसपास की ज्यादातर चीजों का सही इस्तेमाल करना सीख जाते हैं, तब जिंदगी थोड़ी और आसान हो जाती है। ‘लाइफ हैक’ में आज हम बात कर रहे हैं, पुराने मोजे (Old Socks) की कहां जरूरत पड़ती है। जब कभी वॉशिंग मशीन में बहुत सारे कपड़े धो कर सुखाने को डालते हैं, तो अक्सर ऐसा होता है कि जोड़े मोजे में से कोई एक गायब हो जाता है या वे फट जाते हैं। ऐसे में बचे एक मोजे या फटे मोजों (Socks) का इन  तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है।

पुराने मोजों (Old Socks) से ऐसे कर सकते हैं कांच की सफाई


आपके घर में ऐसी बहुत से सामान शीशे की होंगी, जिन्हें आप इन मोजे से चुटकियों में साफ कर सकती हैं। मोजे से आप घर में शीशे की खिड़कियां, दराज, दरवाजे और सूट केस की सफाई कर सकती हैं। आपकी कार में लगे शीशे की खिड़कियों पर अक्सर पार्किंग में धूल की परत जम जाती है। इसे आप मोजे के बने थैली से साफ कर सकते हैं।

तेल की बोतल को फटे मोजे (Old Socks)  से करें कवर


कई बार किचन में खाने के तेल की शीशी या फिर बाल में लगाने वाले तेल की शीशी से तेल का रिसाव होते रहता है। कांच की शीशी को इन मोजे (Old Socks) से कवर करने पर हाथ से छूट कर नहीं गिरेगी। इसलिए तेल की शीशी पर मोजे को कवर कर देने से तेल और तेल की शीशी दोनों ही बच जाएंगी। सोचिए, जिस मोजे को आप फेंकने वाली थी, उसके सही इस्तेमाल से आपके घर के सामान खराब होने से बच गए और पुराने मोजे को भी कूड़ेदान में फेंकने की जरूरत नहीं पड़ी।

10 Ways To Reuse Old Socks | Upcycle crafts diy, Upcycled crafts, Sock  crafts

बच्चों के लिए नई गुड़िया

अगर आपको कढ़ाई का काम आता है, तो आप कपड़े के कतरन से कुछ भी बना सकती हैं, लेकिन अगर आप सिलाई-कढ़ाई नहीं भी जानती हैं, तो इसमें परेशान होने की बात नहीं है, तब भी आप आसानी से पुराने मोजे में कतरन भरकर बच्चों के लिए गुड़िया जैसे खिलौने बना सकती हैं। फटे मोजे को स्टेपल करके डिजाइन दिया जा सकता है। 40 Creative Crafts to Make With Old Socks - DIY Projects for Teens

आइस पैक कवर करें

त्वचा पर सीधे बर्फ को रगड़ने से उसका का निखार जा सकता है। आपकी त्वचा का निखार बनी रहे, इसके लिए आप अपने पुराने मोजे (Old Socks) में बर्फ डालकर सिकाई कर सकती हैं।

टेनिस बॉल के लिए पुराने मोजे (Old Socks) का इस्तेमाल

खेलने वाले सामान जैसे गेंद को मोजे (Old Socks)  में एक साथ रखा जा सकता है। हॉकी के मोड़ पर मोजा लपेट सकते हैं। बैट के हत्थे पर भी मोजे का सही कवर करके उपयोग में लाया जा सकता है।

मोजे ना सिर्फ पैर में पहनने के काम आते हैं, बल्कि पुराने हो जाने के बाद भी इसका उपयोग किया जा सकता है। आप मोजे के इस्तेमाल से स्पोर्ट्स किट को पोछ भी सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…