24 घण्टे ऑनलाइन

अनचाहे बाल खूबसूरती पर होते है दाग, इन तरीकों से करें इन्हें दूर

हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती हैं। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते, पार्लर से लेकर महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक का इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन चेहरे पर अनचाहे बाल इस खूबसूरती पर दाग जैसे होते हैं।…

24GhanteOnline
July 9, 2026
4 min read

हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती हैं। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते, पार्लर से लेकर महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक का इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन चेहरे पर अनचाहे बाल इस खूबसूरती पर दाग जैसे होते हैं। अनचाहे बालों (Unwanted Hair) की अधिक मात्रा आपके सुंदरता और आकर्षण को कम कर देती हैं। इसलिए अधिकतर महिलाएं साफ और निखरी त्वचा पाने के लिए वैक्सिंग, ब्लीच और थ्रेडिंग करवाती हैं। लेकिन इनमें होने वाली परेशानियां कई बार संकोच पैदा करती हैं।

ऐसे में आप कुछ ऐसे तरीकों की मदद ले सकते हैं जिनके इस्तेमाल से स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए शरीर के अनचाहे बालों (Unwanted Hair) से छुटकारा पाया जा सकता हैं। इन उपायों को अपनाने के बाद आप वैक्सिंग को गुड बॉय कह देंगी। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

अंडे और कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल


चेहरे के बालों (Unwanted Hair)  को हटाने के लिएअंडे की सफेदी और कॉर्नस्टार्च का मास्क सबसे अच्छे घरेलू उपचारों में से एक है। अंडे की सफेदी त्वचा की सतह से डेड स्किन सेल्से और चेहरे के बालों को हटाने के लिए हल्के से एक्सफोलिएट करती हैं जबकि कॉर्नस्टार्च त्वचा को मुलायम बनाता है। मास्क बनाने के लिए अंडे की सफेदी में कॉर्नस्टार्च मिलाएं। अपनी त्वचा पर पेस्ट की एक समान परत लगाएं और सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसे धोने से पहले 15-20 मिनट तक बैठने दें। यह उपाय सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है और प्रभावी रिजल्टे पाने के लिए आप इसे हफ्ते में 1 बार उपयोग कर सकती हैं।

पपीता और हल्दी का इस्तेमाल


चेहरे के बाल (Unwanted Hair) हटाने के घरेलू उपाय के रूप में पपीते के उपयोग भी किया जा सकता है। इस कंपाउंड का उपयोग कई कॉस्मेटिक उत्पादों में भी किया जाता है। वहीं, हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को कई समस्याओं से बचाने में सहायक हो सकते हैं। कच्चे पपीते को छीलकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर दें। अब इन टुकड़ों को अच्छे से पीसकर पेस्ट बना लें। इस पपीते के पेस्ट में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर जहां-जहां बाल हैं, वहां लगाएं। इसके बाद 15 से 20 मिनट तक मालिश करें। फिर इसे पानी से धो लें। चेहरे पर बाल हटाने के उपाय के लिए हफ्ते में एक या दो बार इस मिश्रण को लगा सकते हैं।

बेसन का इस्तेमाल


हर भारतीय किचन में आसानी से मिलने वाले बेसन को पकवान के लिए ही नहीं बल्कि सुंदरता के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन की लोई को अनचाहे बाल हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। बेसन में एक चुटकी हल्दी और पानी मिलाकर पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर या उस जगह जहां से आप अनचाहे बाल हटाना चाहते हैं वहां लगाएं। इसके नियमित इस्तेमाल से अनचाहे बाल (Unwanted Hair) कुछ समय में बिलकुल गायब हो सकते हैं।

सरसों तेल और बेसन का इस्तेमाल


शरीर और चेहरे से अनचाहे काले बालों (Unwanted Hair) को हटाने के लिए सरसों का तेल बढ़िया होता है। चीनी डेड सेल को साफ करती है और अनचाहे बालों को भी। चीनी के साथ मिलकर बेसन क्लींजर और स्क्रबर के रूप में काम करता है। इसके लिए एक बाउल में 4 चम्मच बेसन लेकर उसमें 1 चम्मच चीनी मिला लें। इसमें 2 चम्मच सरसों का तेल डाल दें। सभी चीजों को एक साथ मिला लें। स्क्रबिंग ग्रेन्युल होने के कारण चीनी को बहुत ज्यादा न मिलाएं। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर ऊपर की दिशा में मालिश करें। ध्यान रहे, ज्यादा रगड़ना नहीं है। इसे 10 मिनट तक रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इस मिश्रण को सप्ताह में दो बार लगाया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…