काली गर्दन करती है शर्मिंदा, तो इन तरीकों से करें साफ
गर्दन (Neck) का कालापन अर्थात डार्क नेक की समस्या एक बड़ी परेशानी बनता हैं जो आपके चहरे के निखार में कमी लाने का काम करता है। गर्मी के मौसम में तेज धूप और पसीने की वजह से डेड सेल्स जमा हो जाती हैं और कालापन बढ़ता चला जाता…
गर्दन (Neck) का कालापन अर्थात डार्क नेक की समस्या एक बड़ी परेशानी बनता हैं जो आपके चहरे के निखार में कमी लाने का काम करता है। गर्मी के मौसम में तेज धूप और पसीने की वजह से डेड सेल्स जमा हो जाती हैं और कालापन बढ़ता चला जाता हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए कई बार लोग गर्दन पर हार्श चीजों का इस्तेमाल करते नजर आते हैं जिससे स्किन को नुकसान होता है। ऐसे में आप दही की मदद ले सकते हैं जिसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्व गर्दन पर मौजूद गंदगी को साफ करने और कालापन (Blackness of the Neck) की समस्या दूर करने में बहुत उपयोगी होते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको दही को कैसे इस्तेमाल किया जाए इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
दही और नींबू का इस्तेमाल
दही और नींबू का इस्तेमाल करने से आपको डार्क नेक (Blackness of the Neck) की समस्या में बहुत जल्दी फायदा मिलता है। दही में मौजूद नेचुरल एंजाइम नींबू के साथ मिलने से स्किन को टोन करने और हल्का करने का काम करते हैं। आप दो से तीन चम्मच दही में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसे गर्दन के उस हिस्से में लगाएं जहां पर स्किन का रंग काला हो गया है। ऐसा सप्ताह में दो से तीन बार करने से आपको फायदा मिलेगा।
दही और खीरे का इस्तेमाल
यह ठंडा फेस पैक सभी तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है। इसके लिए 2 चम्मच दही और 2 चम्मच खीरे के रस को मिला लें। इस मिश्रण को गर्दन पर लगाकर मालिश करें। इसे सूखने के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। यह हाइड्रेटिंग फेस पैक है। यह टैनिंग हटाने और त्वचा को साफ़ करने में भी मदद करता है। इससे आपको डार्क नेक की समस्या में फायदा मिलेगा।
दही और बेसन का इस्तेमाल
दही और बेसन का इस्तेमाल स्किन को ग्लोइंग और सुंदर बनाने के लिए भी किया जाता है। दही और बेसन में मौजूद गुण स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और स्किन की रंगत सुधारने के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं। गर्दन के आसपास कालापन होने पर आप सप्ताह में दो से तीन बार दही और बेसन को मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप दो से तीन चम्मच दही लें और इसमें एक चम्मच से थोड़ा ज्यादा बेसन मिलाएं और इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इस लेप को गर्दन पर अच्छी तरह से लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद गर्दन को अच्छी तरह से धोकर साफ करें।
दही और हल्दी का इस्तेमाल
गर्दन का कालापन या डार्क नेक (Blackness of the Neck) की समस्या को दूर करने के लिए हल्दी और दही का पैक बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल सिर्फ गर्दन ही नहीं चेहरे के लिए भी बहुत उपयोगी माना जाता है। गर्दन का कालापन दूर करने के लिए आप 2 चम्मच दही में आधा चम्मच से थोड़ा कम हल्दी पाउडर को मिलाएं और इस पेस्ट को अच्छी तरह से गर्दन पर लगाकर 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद पानी से इसे अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। ऐसा दो से तीन बार करने से आपको फर्क दिखने लगेगा।
दही और टमाटर का इस्तेमाल
इस पैक को किसी भी प्रकार की त्वचा वाले लगा सकते हैं। एक कटोरे में दही और टमाटर के रस को मिलाएं, जब तक कि एक चिकना मिश्रण तैयार न हो जाए। इस मिश्रण को गर्दन पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। यह पैक डार्क नेक से छुटकारा दिलाने के साथ ही त्वचा को कसावट देता है।
दही और शहद का इस्तेमाल
गर्दन का कालापन (Blackness of the Neck) दूर करने के लिए दही के साथ शहद का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से गर्दन का कालापन ही नहीं चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में भी फायदा मिलता है। इसके लिए आप सबसे पहले 2 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद को अच्छी तरह से मिलाएं और इस पेस्ट को गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। लगाने के बाद इसे 20 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद गर्दन को पानी से अच्छी तरह साफ कर लें।
दही और चावल का इस्तेमाल
डार्क नेक (Blackness of the Neck) की समस्या में दही के साथ चावल के आटे का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप चावल का आटा का स्क्रब भी बना सकते हैं। दही के साथ चावल का आटा मिलाकर इससे गर्दन पर मसाज करने से कुछ दिनों में डार्क नेक की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप 2 से 3 चम्मच दही लें और इसमें 1 चम्मच चावल का आटा मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद गर्दन पर स्क्रब की तरह लगाएं। ऐसा हफ्ते में 2 से 3 बार करने से आपको फायदा मिलेगा।
दही और पपीते का इस्तेमाल
इस मिश्रण को बनाने के लिए सबसे पहले पपीते को छिलकर इसे अच्छे से मैश कर लें। फिर इसमें एक बड़ा चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को गर्दन पर लगाकर अपनी उंगलियों से धीरे-धीरे मसाज करें। फिर 15-20 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें। आप इस पैक को हफ्ते में दो या तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
