24 घण्टे ऑनलाइन

बालों से डैंड्रफ होगी दूर, आज़माएं ये तरीकें

ठंड के मौसम में बालों (Hair) का गिरना और डैंड्रफ (Dandruff) बहुत कॉमन परेशानी है जो हर किसी के साथ होती है. बालों की ग्रोथ अच्छी रहे और बाल नर्म भी रहें इसके लिए कुछ सावधानी बरतने की जरूरत होती है. आइये जानते हैं सर्दी…

24GhanteOnline
March 5, 2026
2 min read

ठंड के मौसम में बालों (Hair) का गिरना और डैंड्रफ (Dandruff) बहुत कॉमन परेशानी है जो हर किसी के साथ होती है. बालों की ग्रोथ अच्छी रहे और बाल नर्म भी रहें इसके लिए कुछ सावधानी बरतने की जरूरत होती है. आइये जानते हैं सर्दी के मौसम में कैसे रखें बालों का ख्याल. बालों को सुरक्षित रखना है तो आपको बता दें, अंडे में प्रोटीन, आयरन, सल्फर वसा जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो बालों को झड़ने से बचाते हैं.

* ऐसे में आप अंडे बालों में लगा सकती हैं. अंडे के सफेद वाले हिस्से में थोड़ा सा जैतून का तेल मिलाएं और यह मिश्रण तैयार कर हल्के हाथों से हफ्ते में एक बार मालिश करें. चाहे तो इसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से बाल धो लें, बालों का झड़ना रुक जाएगा और उनकी ग्रोथ भी अच्छी होगी.

* दही और नींबू दोनों ही बालों के लिए बहुत उपयोगी है और ठंड में इसका प्रयोग डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है. दही में दो नींबू निचोड़कर पेस्ट जैसा बना लें. इस पेस्ट को बालों के जड़ों पर हाथ के पोर से लगाएं और 15 मिनट तक मसाज करें. पेस्ट को 1 से डेढ़ घंटे तक बालों में लगा रहने दें और इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से बालों को धो लें.

* इसके अलावा ठंडी हवा और प्रदूषण के काण ठंड में बाल बहुत झड़ने लगते हैं. बालों की नियमित तौर पर मसाज करनी चाहिए. हफ्ते में दो से 3 बार मसाज करना पर्याप्त रहता है। जैतून के तेल से या बादाम के तेल से बालों की मसाज की जा सकती है. ठंड के मौसम में तेल में थोड़ा सा नींबू भी डाल लें और इससे बालों की हफ्ते में 1 बार 15 मिनट तक मसाज करें.

* आंवले सेहत के साथ बालों के लिए भी अच्छा होता है. इसमें मौजूद पोषक तत्वों बालों की मजबूती और वृद्धि के लिए बहुत उपयोगी होते हैं. आंवले के रस में अलोवेरा मिलाकर बालों के जड़ पर लगाएं. घने काले बाल का शौक है तो आंवला और रीठा का पाउडर लगाएं. आंवले के जूस को सप्‍ताह में एक बार बालों में लगाने से बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…