24 घण्टे ऑनलाइन

दादी मां के नुस्खों से काले होंठों को बनाएं गुलाबी

चहरे का आकर्षण बढ़ाने में होंठों (Lips) का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं जिनका गुलाबी निखार आपको बेहतरीन लुक प्रदान करने में मदद करता है। लेकिन आजकल देखा जाता हैं कि अधिकतर महिलाएं होंठों के कालेपन से परेशान हैं जिसका कारण…

24GhanteOnline
February 3, 2026
3 min read

चहरे का आकर्षण बढ़ाने में होंठों (Lips) का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं जिनका गुलाबी निखार आपको बेहतरीन लुक प्रदान करने में मदद करता है। लेकिन आजकल देखा जाता हैं कि अधिकतर महिलाएं होंठों के कालेपन से परेशान हैं जिसका कारण सिगरेट का सेवन, सही पोषण न मिलना, शरीर में खून की कमी या फिर केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल में से कुछ भी हो सकता हैं। महिलाएं होंठों के कालेपन को कुछ देर के लिए मेकअप के जरिए छिपा लेती हैं। लेकिन ये कोई परमानेंट उपाय नहीं है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जो होंठों (Lips) को कालेपन से निजात दिलाकर गुलाबी निखार दिलाने में मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

हल्दी-मलाई

होंठों (Lips) को गुलाबी बनाने के लिए रात को सोने से पहले हल्दी और मलाई का पेस्ट लगाएं। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो स्किन को संक्रमण से बचाते हैं। मलाई का पेस्ट आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करता है। इस पेस्ट को होंठों पर लगाने से आपको कुछ ही हफ्तों में फर्क महसूस होगा।

गुलाब

गुलाब में तीन खास औषधीय गुण पाए जाते हैं। ये राहत देने, ठंडक देने और मॉइश्चराइज करने का काम करता है। गुलाब की पंखुडि़यां होंठों (Lips) के कालेपन को दूर करके उन्हें गुलाबी बनाती हैं। गुलाब जल की कुछ बूंदों को शहद में मिलाकर होंठों पर लगाने से फायदा होता है।

नींबू

नींबू त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये त्वचा में नेचुरल एक्सफोलिएटर का तरह काम करता है। ये त्वचा के दाग- धब्बों को साफ करने में मदद करता है। आप नींबू का इस्तेमाल होंठों के कालेपन से छुटकारा दिलाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आपको नींबू को सोने से पहले होंठों पर रगड़ना है और अगली सुबह पानी से धो लें। आप हफ्ते में 3-4 बार होंठों पर नींबू का रस लगाएं और 5 मिनट बाद होंठों को धो लें। धोने के बाद चेहरे और होठों पर कोई मॉइस्चराइज लगा लें।

नारियल का तेल

नारियल का तेल आपके रूखे और काले होंठों को नरम करने के साथ ही इसकी रंगत को भी निखारता है। इसमें फैटी एसिड होता है जो आपके होंठों को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखते हैं। इतना ही नहीं, नारियल का तेल आपके होंठों को सूर्य की हानिकारक किरणों से भी बचाता है।

चीनी

होंठों (Lips) की डेड स्किन हट जाने से भी कालापन दूर होता है। चीनी को मिक्सर में पीस ले और इसमें कुछ मात्रा में मक्खन मिलाकर होंठों पर लगाएं। हफ्ते में एक बार ऐसा करने से होंठ कोमल मुलायम हो जाएंगे और उनका गहरापन भी कम होगा।

अनार

होंठों (Lips) की देखभाल के लिए अनार से बढ़कर कुछ भी नहीं। ये होंठों को पोषित करने के साथ ही मॉइश्चराइज करने का काम भी करता है। होंठों की नमी लौटाने के साथ ही अनार उन्हें नेचुरली गुलाबी भी करता है। अनार के कुछ दानों को पीस कर उसमें थोड़ा सा दूध और गुलाब जल मिला लें। इस पेस्ट को होंठों पर हल्के हाथ से मलने पर जल्दी फायदा होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…