24 घण्टे ऑनलाइन

माथे का कालेपन को चुटकियों में करें दूर, ये हैक्स दिखाएंगे तुरंत असर

हेल्दी और ग्लोइंग स्किन हर किसी को आकर्षित करती है, लेकिन जब स्किन का कोई हिस्सा धूप से प्रभावित होकर काला हो जाता है, तो यह हमारी सुंदरता पर असर डाल सकता है। खासकर माथे का कालापन (Blackmess of Forehead) , जो धूप की…

24GhanteOnline
February 17, 2025
2 min read

हेल्दी और ग्लोइंग स्किन हर किसी को आकर्षित करती है, लेकिन जब स्किन का कोई हिस्सा धूप से प्रभावित होकर काला हो जाता है, तो यह हमारी सुंदरता पर असर डाल सकता है। खासकर माथे का कालापन (Blackmess of Forehead) , जो धूप की टैनिंग से होता है। यदि आपका माथा भी चेहरे से अलग रंग का हो गया है तो इन खास फेस पैक्स का इस्तेमाल करें। इनका असर तुरंत दिखेगा।

आलू से पाएं माथे का कालापन हटाएं

माथे के कालेपन (Blackmess of Forehead) को दूर करने के लिए एक छोटे आलू को कद्दूकस करके उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। फिर इस मिश्रण को 15-20 मिनट तक माथे पर लगाएं। इस पैक के इस्तेमाल के बाद स्किन साफ और उजली दिखने लगेगी।

हल्दी और दूध से बनाएं पेस्ट

दो बड़े चम्मच बेसन में हल्दी और दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। फिर इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें। सूखने के बाद धीरे-धीरे रगड़ते हुए इसे धो लें। यह फेस पैक टैनिंग को हटाने में बेहद प्रभावी है।

पपीता है चेहरे के लिए फायदेमंद

माथे के कालेपन (Blackmess of Forehead) को दूर करने के लिए पपीते को मैश करें और उसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इस पैक को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर धो लें। यह फेस पैक खासतौर पर ड्राई स्किन वालों के लिए फायदेमंद है।

कॉफी और नारियल तेल से मिलेगा बेहतरीन निखार

कॉफी को नारियल तेल के साथ मिलाकर सर्कुलर मोशन में चेहरे पर मसाज करें। इसे 5 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर धो लें। टैन हटाने के लिए यह पैक एक बेहतरीन विकल्प है।

गुलाब जल और चंदन से टैनिंग हटाएं

चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें। यह फेस पैक टैनिंग को हटाने में कारगर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…