फेस पर ब्लैकहेड्स का है कब्जा, इन उपायों से करें दूर
आजकल बढ़ते प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण हमें कई त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसमें से एक हैं ब्लैकहेड्स (Blackheads) । ऑयली स्किन पर ब्लैकहेड्स होना एक आम समस्या है। ब्लैकहेड्स दरअसल एक ऐसी समस्या है,…
आजकल बढ़ते प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण हमें कई त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसमें से एक हैं ब्लैकहेड्स (Blackheads) । ऑयली स्किन पर ब्लैकहेड्स होना एक आम समस्या है। ब्लैकहेड्स दरअसल एक ऐसी समस्या है, जिसमें स्किन पर जमा डेड स्किन सेल्स और सीबम स्किन पोर्स पर धीरे-धीरे जमा हो जाते हैं और ये कुछ ही दिनों में फुंसियों या कील का आकार ले लेते हैं।
ज्यादातर नाक के पास होने वाले इन ब्लैकहेड्स (Blackheads) को हटाना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि ये जड़ से स्किन से जुड़े होते हैं और आसानी से निकलने का नाम नहीं लेते। इन्हें हटाने के लिए जरूरी नहीं कि आप हर बार पार्लर के ही चक्कर काटें और ढेरों रुपए खर्च करें। ऐसे कई घरेलू उपाय हैं जिनके इस्तेमाल से आप ब्लैकहेड्स (Blackheads) से छुटकारा पा सकते हैं। आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में...
ऑट्स और दही का स्क्रब
इसके लिए 2 बड़े चम्मच ओट्स लें। 3 बड़े चम्मच सादा दही लें। आप आधा नींबू का रस भी ले सकते हैं। सामग्री को तब तक अच्छी तरह मिलाएं जब तक आपको एक महीन पेस्ट न मिल जाए। इसे अपने नाक पर लगाएं और एक मिनट तक मसाज करें। स्क्रब को 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे गुनगुने पानी से धो लें। आप सप्ताह में एक बार इस मिश्रण से स्क्रब कर सकते हैं।
चावल का आटा
नाक के ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए आप चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इस पेस्ट को अपने नाक पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से चेहरे को धो लें।
केले के छिलके
यह नैचुरल स्किन स्क्रब की तरह काम करता है, जो चेहरे से पिंपल्स, डार्क स्पॉट्स और ब्लैकहेड्स हटाने और चेहरे पर ग्लो बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं। सबसे पहले चेहरे को साफ करें और पके हुए केले के छिलके को उल्टी तरफ से ब्लैकहेड्स वाली जगह पर रगड़ें। 5-10 मिनट तक स्किन पर इसे रगड़ने के बाद 15 मिनट के लिए स्किन को ऐसे ही रहने दें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।
शहद और शक्कर
नाक पर जमा ब्लैकहेड्स (Blackheads) को हटाने के लिए आप शहद और शक्कर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक पैन में दो चम्मच चीनी, एक चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का जूस मिलाएं। इसे धीमी आंच पर चीनी गलने तक मिलाएं और फिर गैस बंद कर दें। इसमें दो चम्मच ग्लिसरीन की मिक्स करें। इसे अपनी नाक पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से चेहरा साफ कर लें।
हल्दी
एंटीओक्सीडेंट्स से भरपूर हल्दी ब्लैकहेड्स पर असरदार साबित होती है। हल्दी में जरूरत के अनुसार नारियल का तेल मिलाएं और और पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और धो लें। इसे हफ्ते में 2 से 3 बार लगाया जा सकता है।
टमाटर
टमाटर के एंटीसेप्टिक गुणों के साथ आपके ब्लैकहेड्स जल्दी से सूख जाते हैं। टमाटर मैश करें और उसको चेहरे पर लगाएं। इसे रात भर सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद साफ करने के लिए पानी से धो लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
