24 घण्टे ऑनलाइन

इन उपायो से ब्लैकहेड हो जाएंगे गायब, फेस करेगा ग्लो

ब्लैक हेड (Blackhead) होना एक आम समस्या है। यह चेहरे और नाक पर होते है। यह तेल की अति की वजह से होते है। ब्लैक हेड काले धब्बे की तरह होते है। ब्लैक हेड (Blackhead) तैलीय त्वचा पर ज्यादा होते है। जिससे हमारा चेहरा बेजान…

24GhanteOnline
March 13, 2026
2 min read

ब्लैक हेड (Blackhead) होना एक आम समस्या है। यह चेहरे और नाक पर होते है। यह तेल की अति की वजह से होते है। ब्लैक हेड काले धब्बे की तरह होते है। ब्लैक हेड (Blackhead) तैलीय त्वचा पर ज्यादा होते है। जिससे हमारा चेहरा बेजान और रुखा लगाने लगता है। यह किसी भी मौसम मे हो जाते है। इन्हे हटाने लिए हम बहुत से तरीको का आज़मा लेते है। तो आइये जानते है इस से छुटकारा पाने के तरीको के बारे मे

1. एक केले को मैश करके अपने चेहरे पर अच्छी तरह रगड़े या फिर केले के छिलके को भी आप चेहरे पर रगड़ सकते है। ऐसा करने से आपके चेहरे के ब्लैक हेड्स (Blackhead) खत्म हो जायेंगे, और चेहरा मुलायम तथा चमकदार हो जायेगा।

2. धनिये की कुछ ताजा पत्तिया ले, और इन पत्तियों में पानी मिलाकर अच्छी तरह पीस कर लेप तैयार कर ले। और इस लेप में थोड़ी सी हल्दी मिला ले। इस लेप को अपने चेहरे पर आधे घंटे तक लगा कर रखे। आधे घंटे बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो दे। इस लेप को रोज रात को अपने चेहरे पर लगाये। ब्लैक हेड्स कम होने लगेंगे।

3. कच्चे आलू को छीलकर उसकी स्लाइस तैयार कर ले। अब इन स्लाइस से चेहरे पर हो रहे ब्लैक हेड्स वाले स्थान पर लगाकर धीरे-धीरे मसाज करे। इससे त्वचा साफ होती है और ब्लैक हेड्स खत्म होने लगते है।

4. बिना छिलके के टमाटर को मैश करें और इस पेस्ट को 4 से 5 मिनट तक ब्लैकहेड्स पर रगड़ें। यह नुस्खा न केवल ब्लैकहेड्स (Blackhead) को खत्म करेगा बल्कि त्वचा में कसाव भी लाएगा।

5. तीन टेबल-स्पून पानी में एक टेबल-स्पून बेकिंग सोडा मिला लें और इस मिश्रण को नाक, माथे और ठोड़ी पर लगाकर कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें। फिर इस गर्म पानी से धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…