मेयोनीज से बेजान बालों को मिलेगी चमक, ऐसे करें इस्तेमाल
हम सभी अपने बालों (Hair) को आकर्षक एवं सुन्दर बनाने के लिए नित नए जतन करते हैं। इस प्रक्रिया में हम न जाने कितने पैसे भी खर्च कर देते हैं। आप अपनी सलाद, सैंडविच, डिप्स, हॉट डॉग्स वगैरह के साथ मेयोनेज़ (mayonnaise ) तो…
हम सभी अपने बालों (Hair) को आकर्षक एवं सुन्दर बनाने के लिए नित नए जतन करते हैं। इस प्रक्रिया में हम न जाने कितने पैसे भी खर्च कर देते हैं। आप अपनी सलाद, सैंडविच, डिप्स, हॉट डॉग्स वगैरह के साथ मेयोनेज़ (mayonnaise ) तो ख़ूब खाते होंगे लेकिन क्या आपने कभी मेयोनीज (mayonnaise ) को बालों पर ट्राई किया है? बालों को स्वस्थ रखने के लिए मेयोनीज एक कारगर उपाय है। मेयोनीज बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और हेयर डैमेज होने से भी बचाता है। ये अंडे, सिरका, तेल और मसालों का मिश्रण होता है। तो आइए जानते हैं मेयोनीज के इस्तेमाल से बालों को क्या लाभ मिलता है।
# मेयोनीज (mayonnaise) बालों के लिए बहुत बढ़िया कंडीशनर होता है। ये बालों को चमकदार और सिल्की बनाने में मददगार है।
# यह बालों के लिए बहुत ही पोषक तत्व है जिसमे वसा की मात्रा दही से भी अधिक होती है।
# मेयोनीज़ में अंडा, सिरका और तेल शामिल होता है जो आपके बालों को पोषण और मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। मेयोनीज बालों के विकास में भी मदद करता है और उसे घना बनाता है।
# दो मुंहे बालों की समस्या को कम करने के लिए मेयोनीज एक उत्कृष्ट घरेलू उपचार होता है इसका कारण यह है कि मेयोनीज में होने वाले तत्व बालों को पोषण प्रदान करता है जिससे दोमुंहे बाल कम होते हैं।
# इसमें जो ऑयल और अंडे शामिल होते हैं वो डैमेज बालों को नरिश करते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन बालों को टूटने से रोकते हैं, उनमें चमक लाते हैं और सन डैमेज से भी बचाते हैं।
# मेयोनीज हालांकि रिबोंडिंग ट्रीटमेंट की तरह घुंघरालें बालों को सीधा करने में मदद नहीं करता है लेकिन अगर इसका नियमित रुप से उपयोग किया जाएं तो यह उलझे बालों को मुलायम बनाकर सुलझाने में मदद करता है।
# डैंड्रफ बहुत आम समस्या हो गई है जिसके कारण लोग बहुत परेशान रहते हैं, लेकिन मेयोनीज एक बहुत प्रभावी उपाय होता है। मेयोनीज में सिरका होता है जो सिर के पीएच स्तर और तेल के उत्पादन को संतुलित करने के लिए एक प्रभावी होता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
