रसोई में मौजूद है आपकी सुंदरता के बेहतरीन उपचार
दाग-धब्बों (Spots) के इलाज के लिए क्रीम लगाकर और बाकी तरीके आजमाकर थक गए हैं तो क्यों न एक बार नजर दौड़ाएं अपने घर के किचन में. किचन में मौजूद कई घरेलू चीजें दाग (Spots) हटाने में मदद कर सकती हैं. सदियों से घरेलू उपचार…
दाग-धब्बों (Spots) के इलाज के लिए क्रीम लगाकर और बाकी तरीके आजमाकर थक गए हैं तो क्यों न एक बार नजर दौड़ाएं अपने घर के किचन में. किचन में मौजूद कई घरेलू चीजें दाग (Spots) हटाने में मदद कर सकती हैं. सदियों से घरेलू उपचार के जरिए कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याअों को ठीक किया जाता रहा है. हो सकता है कि नेचुरल चीजों का इस्तेमाल असर दिखाने में थोड़ा वक्त ले लेकिन इनसे कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है. आइए जानें ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में:
आलू और टमाटर
आंखों के नीचे के काले घेरे हटाने में आलू और टमाटर खास मददगार होते हैं. वहीं इनके नियमित इस्तेमाल से चोट के दाग-धब्बेे भी हल्के पड़ने लगते हैं.
बेकिंग सोडा:
अगर आप दाग-धब्बों को एक हफ्ते के अंदर हटाना चाहते हैं तो एक चम्मच बेकिंग सोडा में तीन चम्मच पानी मिलाइए. इस मिश्रण को दाग पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें.
खीरा:
खीरा न सिर्फ आपकी त्वचा से दाग हल्के करता है बल्कि आपके चेहरे के निखार भी बढ़ा देता है
शहद:
दाग हटाने के लिए शहद का इस्तेमाल पुराने समय से होता आ रहा है. शहद, ओटमील और पानी को एक साथ मिलाकर इसका पैक बना लें और इसे चोट के धब्बों पर लगाएं.
एलोवेरा:
दाग-धब्बों को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल जादू की तरह काम करता है. रात को इस जेल को लगा कर सोएं और सुबह चेहरा धो लें. परिणाम जल्द ही दिखने लगेंगे.
प्याज:
प्याज को टुकड़ों में काटकर इसका जूस निकाल लें. रुई की मदद से इस जूस को दागों पर लगाएं. दिन में आप इस प्रक्रिया को कई बार दोहरा सकते हैं. कुछ समय में अच्छे परिणाम दिखेंगे.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
