24 घण्टे ऑनलाइन

चेहरे की झाइयां करती हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

बिगड़ी लाइफस्टाइल और प्रदूषण से भरे वातावरण का असर चेहरे पर भी दिखने लगता है। आजकल लोग चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे और झाइयों (Pigmentation) से काफी परेशान रहते हैं। इनके इलाज के लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल…

24GhanteOnline
December 6, 2025
2 min read

बिगड़ी लाइफस्टाइल और प्रदूषण से भरे वातावरण का असर चेहरे पर भी दिखने लगता है। आजकल लोग चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे और झाइयों (Pigmentation) से काफी परेशान रहते हैं। इनके इलाज के लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन उनका कुछ खास असर दिखाई नहीं देता है। ऐसे में हम आपको दाग-धब्बे और झाइयां दूर करने के कुछ घरेलू उपाय बताने वाले हैं, इन्हें अपनाकर आपके चेहरे पर निखार आएगा और स्किन से जुड़ी परेशानियां भी दूर होंगी।

चेहरे के दाग धब्बे और झाइयां (Pigmentation) मिटाने के लिए क्या करें?


- अगर चेहरे पर होने वाली झाइयों (Pigmentation) से परेशान हैं तो आप आलू और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। 1 बड़े आलू को कद्दूकस करके इसका रस निकालें और फिर इसमें आधा नींबू का रस मिलाएं। इस घोल को चेहरे पर लगाकर मसाज करें और फिर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। नींबू में ब्लीचिंग गुण पाए जाते हैं, इससे दाग भी कम होंगे।

- चेहरे पर झाइयां (Pigmentation) कम करने के लिए आप प्याज का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए एक प्याज को 1 गिलास गर्म पानी में डालकर 30 मिनट के लिए रखें और फिर इस पानी को झाइयों पर लगाएं और फिर 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें। इस पानी का इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम 2 बार जरूर करें।

- झाइयों को दूर करने के लिए आप 2 चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और फिर इसमें थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को झाइयों पर लगाएं और फिर सूखने के बाद साफ पानी से धो लें।

- झाइयां दूर करने के लिए आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए चावल को एक कटोरी में आधे घंटे के लिए भिगोकर रखें और फिर इसके पानी को छानकर अलग कर दें। चावल के इस पानी को टोनर की तरह चेहरे पर लगाएं। इसके इस्तेमाल का असर आपको 15 दिन में दिखने लगेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…