24 घण्टे ऑनलाइन

चूहों से हैं परेशान, दूर भगाने के लिए अपनाएं ये उपाय

मॉनसून (Monsoon) आ चुका हैं और बारिश होना शुरू हो चुकी हैं। हांलाकि कई इलाकें ऐसे भी है जहां अभी मॉनसून पहुंचा नहीं हैं लेकिन जल्द ही पहुँचने वाला हैं। मॉनसून का यह सुहावना मौसम जितनी खुशियाँ लेकर आता हैं उतनी ही…

24GhanteOnline
September 14, 2025
2 min read

मॉनसून (Monsoon) आ चुका हैं और बारिश होना शुरू हो चुकी हैं। हांलाकि कई इलाकें ऐसे भी है जहां अभी मॉनसून पहुंचा नहीं हैं लेकिन जल्द ही पहुँचने वाला हैं। मॉनसून का यह सुहावना मौसम जितनी खुशियाँ लेकर आता हैं उतनी ही तकलीफें भी पैदा करता हैं।

इन्हीं तकलीफों में से एक है चूहों (Rats) का आतंक जो मॉनसून के दिनों में बारिश की वजह से बढ़ जाता हैं। ऐसे में जल्द ही चूहों से छुटकारा पाने के उपाय किये जाने चाहिए ताकि बिमारियों से बचा जा सकें।

आज हम आपको कुछ ऐसे ही बेहतरीन उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके घर को चूहों (Rats) के आतंक से मुक्ति दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

पुदीना

घर में जिस जगह से चूहा (Rats) प्रवेश करता है वहां पुदीने के तेल में रुई भिगोकर रख दीजिए। पुदीने की गंध से चूहा घर के अंदर घुस नहीं पाएगा। चूहों को भगाने के लिए आप अपने घर में पुदीने का पौधा भी लगा सकते हैं।

काली मिर्च

काली मिर्च को पानी में मिलाकर चूहों के बिल के पास छिड़काव करें। इसकी गंध से चूहे भाग जाएंगे।

फिटकरी

चूहों (Rats) के बिल के पास फिटकरी का पाउडर रख दें। चूहें आपके घर से दूर भाग जाएंगे।

प्याज

प्याज की गंध बहुत तीखी होती है, चूहे इसको सहन नहीं कर पाते। जहां भी चूहे दिखाई दें, वहां प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर रख दें। इसकी गंध से ये घर छोड़कर चले जाएंगे।

उल्लू के पंख

उल्लू के पंख से चूहे बहुत डरते हैं। अगर आपको उल्लू के पंख मिल जाएं तो उसे लाकर चूहे के बिल के पास रख दें। चूहें आपके घर में नहीं दिखाई देंगे।

बाल

इंसान के बाल भी चूहों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसे फेंकने के बजाए चूहों के बिल के पास रख दें। चूहे इसे खाकर मर जाएंगे।

गोबर

चूहों के बिलों के पास गोबर रख दें, इसे खाने के बाद चूहें पेट के संक्रमण से मर जाते हैं।

तेजपत्ता

चूहें तेजपत्ते की मीठी खुश्‍बू से जल्‍द खींचे चले आते है, जिसका नतीजा ये होता है कि इसे खाते है इसके विषैले तत्‍व (चूहों के लिए) की वजह से वो मर जाते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…