24 घण्टे ऑनलाइन

चलो प्रयागराज, महाकुम्भ चलें, महाकुंभ -2025 को समर्पित गीत का विमोचन

महाकुम्भ नगर। तीर्थराज प्रयागराज में महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के आयोजन को लेकर प्रयागराज रेल मण्डल कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रहा है। इसी क्रम में प्रयागराज मण्डल रेल प्रबंधक, हिमांशु बडोनी ने मण्डल कार्यालय में महाकुंभ…

24GhanteOnline
January 11, 2025
2 min read

महाकुम्भ नगर। तीर्थराज प्रयागराज में महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के आयोजन को लेकर प्रयागराज रेल मण्डल कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रहा है। इसी क्रम में प्रयागराज मण्डल रेल प्रबंधक, हिमांशु बडोनी ने मण्डल कार्यालय में महाकुंभ -2025 के लिए थीम सॉन्ग का विमोचन किया गया । प्रयागराज की सांस्कृतिक और आध्यात्म को समर्पित इस थीम सॉन्ग को संगीतकार साईं ब्रदर्स आशित और आरव ने लिखा, रचा और गाया है। इस थीम सॉन्ग में प्रयागराज के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहलुओं को संगीतबद्ध किया गया है ।

महाकुम्भ थीम सांग,चलो प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) चलें


प्रयागराज के साईं ब्रदर्स के 12 वर्षीय आशित और 7 वर्षीय आरव ने रचा और गाया है। यह गीत प्रयागराज के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्त्व को समर्पित है। गीत के विमोचन के अवसर पर रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

आस्था और श्रद्धा की आवाज


मण्डल रेल प्रबंधक ने संगीतकार साईं ब्रदर्स की सराहना करते हुए कहा कि यह बच्चे कई बड़े मंचों पर प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का परिचय पहले ही दे चुके हैं। उन्होंने ने बताया कि साईं ब्रदर्स के असित ने उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी में आयोजित शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। उनका बनाया यह थीम सॉन्ग प्रयागराज के गौरवशाली इतिहास और महाकुम्भ की महिमा को दर्शाने वाला एक अनमोल उपहार है। इसे सुनकर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु प्रयागराज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर से परिचित होंगे।

महाकुम्भ में संगम की रेत पर बहेगी न्याय की गंगा


यह गीत श्रद्धालुओं की तीर्थराज प्रयाग और मां गंगा, यमुना, सरस्वती की त्रिवेणी के प्रति आस्था और श्रद्धा की आवाज है। महाकुंभ -2025 (Maha Kumbh) को समर्पित यह गीत महाकुंभ मेले के विशाल आयोजन को उद्घोषित करता है।

महाकुम्भ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आध्यात्मिकता और आस्था के एक अनूठे अनुभव की अनुभूति भी करवाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…