24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने यूपी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स 30 अप्रैल 2025 तक आवेदन…

24GhanteOnline
January 16, 2025
2 min read

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने यूपी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स 30 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा उन छात्रों के लिए है, जो विभिन्न सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं।

एप्लीकेशन प्रोसेस 15 जनवरी से शुरू हुआ है। एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन परीक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर करना होगा। सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए एप्लीकेशन फीस 300 रुपए है। वहीं आवेदन करने वाले एससी और एसटी श्रेणी के छात्रों को 200 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।

JEECUP 2025 ऐसे करें रजिस्ट्रेशन


- JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब फोन नंबर और मेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- फाॅर्म भरें और डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करें और सबमिट करें।

JEECUP परीक्षा पैटर्न


संयुक्त पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में प्रत्येक ग्रुप के लिए एक पेपर होगा। परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे और समय तीन घंटे का होगा। प्रत्येक सही प्रश्न के लिए चार नंबर दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई नंबर काटे जाएंगे। अभी एग्जाम की डेट नहीं घोषित की गई है। पिछले साल इस परीक्षा का आयोजन 13 जून से 20 जून के बीच किया गया था।

JEECUP एडमिशन प्रोसेस


एग्जाम में सफल होने वाले छात्रों को कटऑफ के अनुसार काउंसलिंग में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए छात्रों को 250 फीस जमा कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में होगी। अधिक जानकारी के लिए छात्र परीक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिटक कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…