NEET SS 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस दिन होगी परीक्षा
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा -सुपर स्पेशलिटी (NEET SS) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट 25 नवंबर…
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा -सुपर स्पेशलिटी (NEET SS) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट 25 नवंबर रात 12 बजे से पहले तक आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए मेडिकल सुपर स्पेशलिटी कोर्स में एडमिशन मिलता है। रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर करना होगा।
जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार NEET SS 2025 परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 26 और 27 दिसंबर को किया जाएगा। एग्जाम कंप्यूटर-आधारित मोड में आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा देश भर के चिकित्सा संस्थानों में डीएम, एमसीएच और डीआरएनबी सुपर-स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर साल आयोजित की जाएगी।
बोर्ड ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष के परीक्षा कार्यक्रम को दो बार संशोधित किया गया है। पहले इस परीक्षा का आयोजन 6 और 7 नवंबर को निर्धारित किया गया था, बाद में इसे 26 और 27 दिसंबर को एक बार फिर से पुनर्निर्धारित करने से पहले 27 और 28 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।
NEET SS 2025 के लिए ऐसे करें अप्लाई
एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
परीक्षा टैब के अंतर्गत NEET-SS 2025 लिंक पर क्लिक करें।
अब मेल आईडी, फोन नंबर आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
एप्लीकेशन फाॅर्म भरें और डाॅक्यूमेंट्स अपलोड करें।
एग्जाम फीस जमा करें और फाॅर्म को सबमिट करें।
NEET SS 2025 मार्किंग स्कीम
आधिकारिक सूचना बुलेटिन के अनुसार NEET SS 2025 में माइनस मार्किंग लागू होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 25% अंक काटे जाएंगे। वहीं प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक होंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे या काटे नहीं जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
