24 घण्टे ऑनलाइन

केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस दिन आएगी पहली लिस्ट

केंद्रीय विद्यालय (KVS) संगठन ने 7 मार्च 2025 यानी आज से बालवाटिका 1, 3 और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। केवीएस ने हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया था और जानकारी दी कि 7 मार्च को सुबह 10…

24GhanteOnline
March 7, 2025
3 min read

केंद्रीय विद्यालय (KVS) संगठन ने 7 मार्च 2025 यानी आज से बालवाटिका 1, 3 और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। केवीएस ने हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया था और जानकारी दी कि 7 मार्च को सुबह 10 बजे से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जो भी माता-पिता और अभिभावक अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालयों में कराना चाहते हैं, वो केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विंडो 21 मार्च रात 10 बजे तक खुली रहेगी।

KVS के मुताबिक, क्लास 1 के लिए चयनित और वेटिंग लिस्ट में रखे गए छात्रों की प्रोविजनल लिस्ट की घोषणा 25 मार्च को की जाएगी, जबकि बाल वाटिका-1 और 3 के लिए लिस्ट 26 मार्च को जारी की जाएगी। इसके बाद दूसरी प्रोविजनल लिस्ट 2 अप्रैल को और तीसरी लिस्ट 7 अप्रैल 2025 को जारी की जाएगी।

एडमिशन के लिए उम्र सीमा


आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, कक्षा-1 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र कम से कम 6 साल होनी चाहिए, जबकि बाल वाटिका-1, 2 और 3 के लिए उम्र सीमा क्रमश: 3 से 4 साल, 4 से 5 साल और 5 से 6 साल होनी चाहिए। सभी कक्षाओं के लिए उम्र की गणना 31 मार्च 2025 के आधार पर होगी और सीटों का आरक्षण KVS प्रवेश दिशानिर्देश 2025-26 के अनुसार होगा।

कक्षा 2 के लिए 2 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन


बालवाटिका-2 और 3 (जहां ऑनलाइन प्रवेश नहीं हो रहे हैं) में कक्षा 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं (कक्षा 11 को छोड़कर) में नए एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शुरू होगी और 11 अप्रैल 2025 को शाम 4 बजे तक चलेगी। अगर सीटें खाली रहती हैं, तो सिर्फ ऑफलाइन मोड में उन्हें भरा जाएगा और इसके लिए आवेदन फॉर्म संबंधित केंद्रीय विद्यालय में प्रिंसिपल के कार्यालय में जमा करना होगा।

बालवाटिका 2 और कक्षा 2 के बाद की कक्षाओं में एडमिशन 18 अप्रैल से 21 अप्रैल तक किया जाएगा और कक्षा 11 को छोड़कर सभी कक्षाओं के लिए एडमिशन की आखिरी डेट 30 जून 2025 निर्धारित की गई है।

कहां जारी होगी लिस्ट?


आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, ‘रजिस्टर्ड बच्चों की लिस्ट, एलिजिबल बच्चों की लिस्ट, प्रोविजनल रूप से चयनित बच्चों की कैटेगरी वाइज लिस्ट, वेटिंग लिस्ट और बाद की लिस्ट को अनिवार्य रूप से संबंधित केंद्रीय विद्यालयों की वेबसाइट और फेसबुक, एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया हैंडल पर भी जारी किया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर भी इस लिस्ट को चिपकाया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…