रसोई में मौजूद इस मसाले से घटाएं अपना वजन
कलौंजी (Kalonji) के बीज हर घर की रसोई में लगभग मिल ही जाते हैं। इसको निगेला सीड या ब्लैक क्यूमिन के नाम से भी जाना जाता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में भी कलौंजी के बीजों का बहुत महत्व देखा जाता…
कलौंजी (Kalonji) के बीज हर घर की रसोई में लगभग मिल ही जाते हैं। इसको निगेला सीड या ब्लैक क्यूमिन के नाम से भी जाना जाता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में भी कलौंजी के बीजों का बहुत महत्व देखा जाता रहा है। वैसे तो कलौंजी (Kalonji) के बीज का अधिकतर प्रयोग मसालों में किया जाता है, लेकिन यह वजन घटाने में भी अधिक कारगर साबित हुआ है और फायदेमंद भी है। कलौंजी के बीज का सेवन करने से शरीर का फैट बर्न भी होता है और साथ ही साथ ये मोटापे को कम करने में भी काम करता है। आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए कलौंजी के बीज का इस्तेमाल करने के कुछ खास तरीकों के बारे में...
सब्जी, चटनी और सलाद में एक चम्मच कलौंजी के बीज को मिलाकर नियमित सेवन करना हमारे शरीर के लिए अधिक फायदेमंद होता है। यह पेट की समस्या, जैसे- पेट की चर्बी और वजन घटाने का सबसे आसान और प्राकृतिक तरीका है।
एक गिलास हल्के गुनगुने नींबू पानी में कलौंजी पाउडर और एक चम्मच शहद को मिलाएं और दिन में दो बार इसका सेवन करें। इससे शरीर का फैट और मोटापा आसानी से घट जाएगा। यह काफी कारगर उपायों में से एक है।
एक गिलास हलके गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाएं, फिर उस पानी में कलौंजी के बीज को भी मिला लें और आखिर में उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। कम समय के अंदर वजन घटाने के लिए यह अच्छे घरेलू नुस्खों में से एक है।
एक कटोरी में कलौंजी के बीज लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। अब बीज को धूप में दो दिन तक सुखाएं। उसके बाद दिन में दो बार 8 से 10 बीजों का सेवन करें। 2-4 दिन में ही इसका असर आपको दिखाई देने लगेगा। लगभग एक हफ्ते में इसके सेवन से आपके पेट की चर्बी कम हो जाएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
