24 घण्टे ऑनलाइन

KVS और NVS में इन पदों पर भर्ती, जल्द शुरू हो रही है आवेदन प्रक्रिया

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय संगठन (NVS) में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती होनी है। इन दोनों शैक्षणिक संगठनों यानी KVS और NVS में टीचिंग और…

24GhanteOnline
November 13, 2025
2 min read
KVS और NVS में इन पदों पर भर्ती, जल्द शुरू हो रही है आवेदन प्रक्रिया

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय संगठन (NVS) में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती होनी है। इन दोनों शैक्षणिक संगठनों यानी KVS और NVS में टीचिंग और नॉन टीचिंग (Teaching-Non Teaching) पदों पर भर्ती केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से आयोजित की जाएगी। इसको लेकर आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है।

14 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया


KVS और NVS में टीचिंग और नॉन टीचिंग (Teaching-Non Teaching) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी हो गया है। इसके अनुसार देश के दोनों प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों यानी KVS और NVS में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू होगी। आवेदन करने के अंतिम तारीख 4 दिसंबर तक निर्धारित की गई है।

Job: KVS और NVS में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, 14 नवंबर से शुरू हो रही है आवेदन प्रक्रिया

आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार

KVS और NVS टीचिंग और नॉन टीचिंग (Teaching-Non Teaching) पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन तो जारी हो गया है, लेकिन अभी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। ऐसे में पदों की संख्या की जानकारी अभी सावर्जनिक नहीं हुई है। माना जा रहा है कि KVS में 9 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होनी है। हालांकि आधिकारिक जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आएगी। नोटिफिकेशन जारी होते ही इस सूचना को अपडेट किया जाएगा।

CTET पास होना जरूरी

KVS और NVS ने टीचिंग (Teaching) पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। अभी ये सामने नहीं आया है कि प्राइमरी, स्पेशल एजुकेटर, टीजीटी के कितने पदों पर भर्ती होनी है और उसके लिए निर्धारित योग्यता क्या है। ये जानकारी नोटिफिकेशन होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी, लेकिन ये साफ है कि KVS और NVS टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) पास अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।

राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा पास अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। क्योंकि ये दाेनों शैक्षणिक संगठन केंद्रीय हैं। ऐसे में सीबीएसई की तरफ से आयोजित होने वाले CTET पास अभ्यर्थी ही इन दोनों संस्थानों की टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…