यूपी में होम गार्ड के 44000 से अधिक पदों पर होगी भर्तियां, ऐसे होगा चयन
यूपी में होम गार्ड (Home Guard) के 44000 से अधिक पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की संभावना है। सीएम योगी ने गुरुवार को आवेदन प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश…
यूपी में होम गार्ड (Home Guard) के 44000 से अधिक पदों पर भर्तियां होनी हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की संभावना है। सीएम योगी ने गुरुवार को आवेदन प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वहीं इस भर्ती में अनुभव प्राप्त अभ्यर्थियों को वरीयता भी दी जाएगी। आइए जानते हैं कि होमगार्ड भर्ती के लिए किस उम्र तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने निर्देश दिया कि जिन अभ्यर्थियों ने डिजास्टर मैनेजमेंट में प्रशिक्षण प्राप्त किया है और अनुभव भी है। उन्हें होमगार्ड भर्ती में प्राथमिकता दी जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस भर्ती के लिए अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए, जिससे कि होमगार्ड बल को अधिक युवा मिल सकें। इसके अलावा सीएम ने इस भर्ती को लेकर कई अन्य निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
लिखित परीक्षा से हो चयन
सीएम योगी ने कहा कि होमगार्ड (Home Guard) भर्ती के तहत चयन के लिए लिखित परीक्षा अनिवार्य की जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और योग्य युवाओं को मौका मिले। प्रदेश में होमगार्ड के करीब 47193 पद खाली हैं। मौजूद में राज्य में होमगार्ड के कुल 1,18,348 पद स्वीकृत हैं और 71,155 पद भरे हुए हैं।
होमगार्ड (Home Guard) भर्ती के लिए गठित होगा नया बोर्ड
सीएम ने भर्ती से जुड़े नियमों में संशोधन पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस भर्ती बोर्ड के सहयोग से होमगार्ड (Home Guard) भर्ती के लिए एक नया बोर्ड गठित किया जाए और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। होमगार्ड की तैनती, पुलिस-प्रशासन, ट्रैफिक मैनजमेंट, शैक्षणिक संस्थान, स्वास्थ विभाग, परिहन विभाग आदि कई विभागों में जरूरतों के हिसाब से की जाती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
