24 घण्टे ऑनलाइन

10वीं-12वीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरी, लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज (DGAFMS) ने 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए ग्रुप सी पदों पर भर्तियां (Recruitment )निकाली हैं। इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों जैसे अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर, एलडीसी…

24GhanteOnline
February 2, 2025
3 min read

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज (DGAFMS) ने 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए ग्रुप सी पदों पर भर्तियां (Recruitment )निकाली हैं। इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों जैसे अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर, एलडीसी क्लर्क, स्टोर कीपर, फायरमैन, कुक, एमटीएस आदि की नियुक्ति की जाएगी। कुल 113 पदों के लिए ये भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवारों से कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 फरवरी 2025 तक डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज (DGAFMS) की आधिकारिक वेबसाइट dgafms24.onlineapplicationform.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं या 12वीं पास रखी गई है।

कौन कर सकता है अप्लाई?


इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए, जबकि अकाउंटेंट पद के लिए बीकॉम की डिग्री अनिवार्य है और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए दो साल का अनुभव भी जरूरी है।

वहीं, स्टेनोग्राफर पद के लिए डिक्टेशन, मैनुअल टाइपराइटर और कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड की शर्तें लागू हैं। इसके अलावा एलडीसी पद पर उम्मीदवारों की अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।

उम्र सीमा क्या है?


उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए, जबकि अधिकतम उम्र सीमा 25 से 30 साल के बीच निर्धारित की गई है, जो पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। हालांकि आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC) के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन


- सबसे पहले DGAFMS की आधिकारिक वेबसाइट - dgafms24.onlineapplicationform.org/DGAFMS/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी पर्सनल डिटेल्स भरें और उसे सबमिट करें।
- अब लॉगिन करें और मांगी गई डिटेल्स भरें। साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

सेलेक्शन प्रोसेस


इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में 100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, जनरल इंग्लिश, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और प्रश्न सिर्फ अंग्रेजी और हिंदी में होंगे।

बिजली विभाग में निकली वैकेंसी, मिलेगी इतनी सैलरी; जल्द करें आवेदन


वहीं, दूसरे चरण में उम्मीदवारों को पदों के अनुसार ट्रेड स्पेसिफिक टेस्ट (जैसे टाइपिंग टेस्ट/शॉर्ट हैंड टेस्ट/ट्रेड टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा। अंत में उम्मीदवारों का चयन फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…