UPSC-EPFO में APFC के 80 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की तारीख
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 80 पद भरे जाएंगे। किसी भी विषय से…

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 80 पद भरे जाएंगे। किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने वाले योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जबकि फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 11 सितंबर 2026 रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार लेवल-10 पे मैट्रिक्स का वेतन मिलेगा।
19 अगस्त को जारी हुआ शॉर्ट नोटिफिकेशन
UPSC ने APFC भर्ती से संबंधित शॉर्ट नोटिफिकेशन 19 अगस्त 2026 को जारी किया। उम्मीदवार 22 अगस्त से आयोग के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत नोटिफिकेशन में भर्ती से जुड़ी अन्य शर्तों और जरूरी जानकारी दी जाएगी।
ग्रेजुएशन जरूरी, उम्र 35 साल तक
APFC पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। यानी किसी खास स्ट्रीम की बाध्यता नहीं है।
सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 35 वर्ष निर्धारित है। OBC को तीन वर्ष, SC/ST को पांच वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम 10 वर्ष तक की आयु छूट मिल सकती है।
80 वैकेंसी, ऐसे होगा चयन
कुल 80 पदों में 29 सामान्य, 18 OBC, 15 SC और 8 EWS श्रेणी के पद शामिल हैं।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए होगा। लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी, जिसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए दो घंटे मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे।
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर होगा।
सिर्फ 25 रुपये फीस, इनसे नहीं लिया जाएगा शुल्क
सामान्य, EWS और OBC वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है। महिला, SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
आवेदन की शुरुआत होते ही उम्मीदवार UPSC के विस्तृत नोटिफिकेशन में आयु सीमा, आरक्षण और अन्य पात्रता शर्तों की जानकारी जरूर जांच लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
