एकलव्य स्कूलों में निकली बंपर भर्तियां, इस डेट तक करें आवेदन
नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स ने एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों (Eklavya Schools) में टीजीटी, पीजीटी सहित विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक…
नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स ने एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों (Eklavya Schools) में टीजीटी, पीजीटी सहित विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाकर 23 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इन विभिन्न पदों पर आवेदकों का चयन कैसे किया जाएगा।
विभिन्न शैक्षणिक और गैर-शिक्षण के कुल 7267 पदों पर भर्तियों लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों में प्रिंसिपल, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों, हॉस्टल वार्डन (पुरुष और महिला), महिला स्टाफ नर्स, एकाउंटेंट, जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए) और लैब अटेंडेंट के पद शामिल हैं।
किसके कितने पद?
प्रिंसिपल – 225 पद
पीजीटी – 1460 पद
टीजीटी – 3962 पद
महिला स्टाफ नर्स – 550 पद
हॉस्टल वार्डन – 635 पद
लेखाकार – 61 पद
जूनियर सचिवालय सहायक (JSA)- 228 पद
लैब अटेंडेंट – 146 पद
योग्यता
प्रिंसिपल पदो के लिए आवेदक के पास 50 फीसदी नंबरों से मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बीएड की भी डिग्री होनी चाहिए। वहीं टीजीटी पदों के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ सीटीईटी पास होना अनिवार्य है। स्टाफ नर्स के लिए बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। लैब अटेंडेंट पद के लिए 10वीं पास होने के साथ संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। अधिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए जारी भर्ती विज्ञापन को चेक कर सकते हैं।
चयन
इन विभिन्न पदों पर आवेदकों का चयन टियर 1, टियर 2 परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। टियर 1 परीक्षा में सफल कैंडिडेट की टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे। टियर 2 एग्जाम 100 नंबरों का होगा और समय 2 घंटे का होगा। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होंगे।
साक्षात्कार कुल 40 नंबरों का होगा। अभी एग्जाम शेड्यूल नहीं जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
