महाकुम्भ में संगम स्नान करना मेरा सौभाग्य - रक्षा मंत्री
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में संगम तट पर सनातन संस्कृति के महापर्व महाकुम्भ (Maha Kumbh) का आयोजन हो रहा है। महाकुम्भ के महासम्मेलन में भाग लेने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) शनिवार को प्रयागराज…
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में संगम तट पर सनातन संस्कृति के महापर्व महाकुम्भ (Maha Kumbh) का आयोजन हो रहा है। महाकुम्भ के महासम्मेलन में भाग लेने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। बमरौली हवाई अड्डे पर उन्हें विधायक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने रिसीव किया। राजनाथ सिंह के साथ सांसद सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद रहे। प्रयागराज पहुंच कर रक्षा मंत्री ने सबसे पहले गंगा, यमुना, सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान कर, सनातन की जय, गंगा मैय्या की जय का उद्घोष किया। उन्होंने संगम तट से अक्षयवट, पातालपुरी और बड़े हनुमान जी का दर्शन कर, महाकुम्भ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रक्षा मंत्री शाम को सेना के अधिकारियों के साथ महाकुम्भ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मीटिंग भी करेंगे।
महाकुम्भ (Maha Kumbh) के दिव्य अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और राज्य सभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने मां गंगा के जल का आचमन कर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और राष्ट्र की मंगलकामना की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि आज प्रयागराज, संगम में मैंने स्नान किया। यह भारतीयता का आध्यात्मिक व सांस्कृतिक महापर्व है। किसी पंथ, समुदाय या धर्म के साथ इसे जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। किसी को यदि भारत और भारतीयता को समझना है तो आकर महाकुंभ को देखिए... "
रक्षा मंत्री v(Rajnath Singh) अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बमरौली हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर से डीपीएस ग्राउंड नैनी पहुंचे। नैनी के अरैल घाट से जेटी के जरिए संगम पहुंच कर स्नान किया। संगम से वीआईपी घाट पर उतर कर अक्षयवट कॉरीडोर में प्रयागराज के छत्र अक्षयवट का दर्शन पूजन किया। इसके बाद रक्षा मंत्री ने पातालपुरी मंदिर और सरस्वती कूप का भी दर्शन किया। वहां से निकल कर बड़े हनुमान जी का दर्शन कर मंदिर में विशेष पूजन अर्चन किया।मंदिर के पुजारी जी का हाल चाल लिया और महाकुम्भ के लिए की गई व्यवस्था के बारे में भी पूछा।
मंदिर में दर्शन पूजन कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) मेले का भ्रमण करते हुए सर्किट हाउस की ओर रवाना हुए। इस बीच साधु -संतों से मुलाकात के बाद रक्षा मंत्री महाकुम्भ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर में सेना के अधिकारियों से मीटिंग भी करेंगे। महाकुम्भ में आतंकी हमले की धमकी और बम मिलने की अफवाह के मुताबिक किए गये सुरक्षा इंतजामों की भी उन्होंने जानकारी ली।
महाकुम्भ (Maha Kumbh) के कुशल संचालन के लिए सीएम योगी को दी बधाई
महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के कुशल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर सराहना की और उन्हें साधुवाद दिया। अपने प्रयागराज दौरे पर त्रिवेणी संगम मैं आस्था की डुबकी लगाने के बाद रक्षा मंत्री ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े आयोजन और सबसे बड़े जन समागम का कुशल संचालन जिस तरह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किया गया है वह सराहनीय है।
प्रयागराज महाकुंभ में आस्था के साथ अर्थव्यवस्था का भी संगम
जिस श्रद्धा भाव से यह आयोजन किया जा रहा है उसके लिए मुख्यमंत्री को साधुवाद देता हूं। प्रशासनिक दृष्टि से भी यह आयोजन ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
