24 घण्टे ऑनलाइन

इस दिन जारी होगा राजस्थान बोर्ड के 10 वीं का रिजल्ट, जानें चेक करने का तरीका

राजस्थान बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (RBSE) यानी राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट तारीख पर जारी सस्पेंस खत्म होता हुआ दिख रहा है। राजस्थान बोर्ड अजमेर की तरफ से मिल रही अभी तक की जानकारी के अनुसार 10वीं का रिजल्ट जारी करने की…

24GhanteOnline
March 20, 2026
2 min read

राजस्थान बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (RBSE) यानी राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट तारीख पर जारी सस्पेंस खत्म होता हुआ दिख रहा है। राजस्थान बोर्ड अजमेर की तरफ से मिल रही अभी तक की जानकारी के अनुसार 10वीं का रिजल्ट जारी करने की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। रिजल्ट 23 मार्च सोमवार को जारी किया जाएगा। इसके बाद 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होगा। ये पहली बार है, जब राजस्थान बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मार्च में जारी किया जाएगा। पिछले साल तक राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट मई-जून तक जारी होता था। 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स कर रहे हैं।

23 मार्च को शिक्षा मंत्री जारी करेंगे रिजल्ट


राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) 10वीं का रिजल्ट पूर्व में 20 मार्च को जारी होने की संभावनाएं थी। इसको लेकर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स इंतजार कर रहे थे। इस बीच जानकारी सामने आई है कि राजस्थान बोर्ड की तरफ से 10वीं का रिजल्ट तैयार कर लिया गया है, लेकिन फिलहाल फाइनल वेरिफिकेशन किया जा रहा है। इसका मकसद एरर फ्री रिजल्ट जारी करना है।

इस कवायद के बाद 23 मार्च को राजस्थान के शिक्षा मंत्री और बोर्ड सचिव दोपहर 12 बजे से एक बजे तक के बीच रिजल्ट जारी कर सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देखा जा सकता है।

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट? (Step-by-Step)


नतीजे जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स के जरिए अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर "Main Examination Results 2026" के लिंक पर क्लिक करें।

अब "RBSE 10th Result 2026" वाले विकल्प को चुनें।

अपना रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें और 'सबमिट' बटन दबाएं।

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…

AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल

मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…

Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप

मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…