24 घण्टे ऑनलाइन

Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी ने सीतामढ़ी में किए मां जानकी मंदिर के दर्शन

बिहार में महागठबंधन की तरफ से वोटर अधिकार का आज 12वां दिन है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) , तेजस्वी यादव और पप्पू यादव ने सीतामढ़ी के जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की। राहुल ने एक दिन पहले ही जानकी मंदिर में दर्शन की इच्छा…

24GhanteOnline
August 28, 2025
2 min read

बिहार में महागठबंधन की तरफ से वोटर अधिकार का आज 12वां दिन है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) , तेजस्वी यादव और पप्पू यादव ने सीतामढ़ी के जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की। राहुल ने एक दिन पहले ही जानकी मंदिर में दर्शन की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि उस समय प्रशासन ने सुरक्षा कारणों के कारण परमिशन नहीं दी थी। बाद में रूट तय करके ये परमिशन दी गई।

बड़ी मशक्कत के बाद कल सुबह राहुल-तेजस्वी (Rahul Gandhi-Tejaswi Yadav) के मां जानकी मंदिर दर्शन का कार्यक्रम बन पाया। प्रशासन की तरफ से इस कार्यक्रम को लेकर पहले सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया था। प्रियंका गांधी भी मां जानकी मंदिर के दर्शन करना चाहती थीं। हालांकि रूट तय न हो पाने के कारण वे वापस दिल्ली आ चुकी हैं। जबकि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने आज सुबह सुबह पहुंचकर दर्शन किए। इसके साथ ही वहां पूजा अर्चना भी की है।

17 अगस्त को हुई थी यात्रा की शुरुआत


वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त को सासाराम से हुई थी। इस यात्रा में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ-साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, भाकपा (माले) के दीपकंर भट्टाचार्य, वीआईपी के मुकेश सहनी सहित महागठबंधन के अन्य घटक दल के नेता साथ-साथ हैं। बुधवार को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी पहुंची।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे

JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…

बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द

पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…