इस गुNDA सरकार को उसकी असली जगह दिखाएंगे बिहार के युवा... राहुल गांधी ने बोला हमला
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) से पहले संविदा कर्मियों का मुद्दा गर्म हो गया है। बुधवार को पटना में न्याय और हक मांगने बीजेपी दफ्तर पहुंचे जमीन मापी से जुड़े संविदा कर्मियों पर पुलिस ने लाठी…
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) से पहले संविदा कर्मियों का मुद्दा गर्म हो गया है। बुधवार को पटना में न्याय और हक मांगने बीजेपी दफ्तर पहुंचे जमीन मापी से जुड़े संविदा कर्मियों पर पुलिस ने लाठी चला दी। अब इस मुद्दे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मुखर हो गए हैं। लाठीचार्ज को लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पर लिखा कि रोजगार मांगने पर मिलती है लाठी, अधिकार की जगह मिलता है अत्याचार। बिहार के युवा अबकी बार इस गुNDA सरकार को उसकी असली जगह दिखाएंगे, उल्टी गिनती चालू हो गई है।
रोज़गार मांगने पर मिलती है लाठी,
अधिकार की जगह मिलता है अत्याचार।बिहार के युवा अबकी बार इस गुNDA सरकार को उसकी असली जगह दिखाएंगे - उल्टी गिनती चालू हो गई है।pic.twitter.com/6o6DXqAqWu
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 10, 2025
वहीं इस मामले पर कांग्रेस ने भी एक्स पर लिखा कि बिहार में संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर पटना में बीजेपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। बीजेपी द्वारा पुलिस को बुलाकर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कराया गया, जिसमें कई कर्मी घायल हो गए। यह घटना बताती है कि राज्य में नीतीश कुमार और केंद्र में मोदी सरकार अत्याचार की सरकार बन गई है, लेकिन जल्द ही इस अत्याचार का खात्मा होगा, बिहार की जनता अकल ठिकाने लगाएगी।
बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मियों ने जोरदार नारेबाजी की और मौके पर काफी भीड़ जुट गई। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने पहले शांतिपूर्वक समझाने की कोशिश की, लेकिन जब प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान हल्की-फुल्की झड़प और धक्का-मुक्की हुई जिसमें कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आईं। कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर पर गंभीर चोटें आने की सूचना है।
संविदा कर्मियों ने लगाया ये आरोप
लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारियों में भारी आक्रोश फैल गया है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को अनुचित और दमनकारी बताया है। आंदोलन करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। उनका आरोप है कि एक महीने से शांतिपूर्ण धरने के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई भी अधिकारी बातचीत के लिए सामने नहीं आया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे
JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…
राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…
बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द
पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…
बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील
बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…
