24 घण्टे ऑनलाइन

मतदाता सूची को लेकर बिहार में चक्का जाम, तेजस्वी के साथ राहुल भी मार्च में हुए शामिल

पटना। बिहार में मतदाता सूची की समीक्षा को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने आरोप लगाया है कि गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के करोड़ों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा…

24GhanteOnline
July 9, 2025
2 min read

पटना। बिहार में मतदाता सूची की समीक्षा को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने आरोप लगाया है कि गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के करोड़ों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। इस मुद्दे पर आज पटना की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन हुआ।

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने दावा किया कि यह एक सुनियोजित साजिश है, जिसके तहत वोटर लिस्ट रिवीजन के नाम पर विशेष समुदायों को मतदान से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) एक ही रथ पर सवार होकर विधानसभा की ओर बढ़े, लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस ने बिहार विधानसभा के पास मार्च को रोक दिया।इसके बावजूद, तेजस्वी और राहुल गांधी ने अपने काफिले के साथ चुनाव आयोग कार्यालय की ओर कूच किया, जहां वे आयोग से इस पूरे मामले में दखल देने की मांग करेंगे।

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा – "ये गरीब विरोधी, लोकतंत्र विरोधी साजिश है। चुनाव आयोग को जवाब देना होगा कि किन आधारों पर लाखों-करोड़ों नाम लिस्ट से काटे गए हैं।" इस प्रदर्शन को लेकर बिहार बंद का भी आह्वान किया गया, जिसका कई विपक्षी दलों ने समर्थन किया है।फिलहाल पटना के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे

JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…

बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द

पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…