24 घण्टे ऑनलाइन

किडनी को क्लीन करता है इस सब्जी का रस

मूली (Radish) खाने से आपकी सेहत को अनगिनत स्वास्थ्य लाभ होते हैं। कच्चा खाने की बजाय इसका रस पीने से इसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित किया जा सकता है। मूली के रस में मैग्नीज, जिंक, कॉपर, फोलेट, कैल्शियम, पोटेशियम और…

24GhanteOnline
September 17, 2025
2 min read

मूली (Radish) खाने से आपकी सेहत को अनगिनत स्वास्थ्य लाभ होते हैं। कच्चा खाने की बजाय इसका रस पीने से इसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित किया जा सकता है। मूली के रस में मैग्नीज, जिंक, कॉपर, फोलेट, कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन ए, सी और बी 6 जैसे सभी आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। आइये जानिए मुली के जूस पीने के फायदे।

# मूली (Radish) का रस बेहतर क्लींजर है। यह मूत्राशय, गुर्दे, प्रोस्टेट और पाचन तंत्र को शुद्ध कर सकता है।

# यह पाचन को बढ़ा देता है और पित्त के प्रवाह को नियंत्रित करता है। यदि आप कब्ज से जूझ रहे हैं तो मूली का रस आपको कुछ राहत दे सकता है। कब्ज के लिए मूली का रस आज़माएं।

# मूली के रस में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी मूत्र पथ सूजन और कुछ गुर्दा संबंधी संक्रमण को कम करते हैं। वास्तव में, मूली के रस का नियमित सेवन भी गुर्दे की पथरी के गठन को रोकता है।

# मूली के रस में मौजूद एन्थॉकायनिन और विटामिन सी से कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद मिलती है।

# मूली का रस आपकी त्वचा के लिए बेहतर होता है। क्योंकि इसमें फास्फोरस, जस्ता और विटामिन ए और सी होता है, इससे मुँहासे, एक्जिमा और चकत्ते जैसे त्वचा के मुद्दों का इलाज किया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।