24 घण्टे ऑनलाइन

रात के बचे हुए खाने से बनाएं चटपटा नाश्ता, बेहद आसान है खास रेसिपी

घर में अक्सर रोटियां बच जाती हैं, ऐसे में ये टेंशन रहती है कि इनका क्या किया जाए। क्योंकि रोटी को फेंकना अन्न की बर्बादी है और घरों के आस पास आजकल जानवर दिखते नहीं है। ऐसे में सबसे पहले तो घर के सदस्यों से पूछकर ही रोटी…

24GhanteOnline
February 10, 2026
2 min read

घर में अक्सर रोटियां बच जाती हैं, ऐसे में ये टेंशन रहती है कि इनका क्या किया जाए। क्योंकि रोटी को फेंकना अन्न की बर्बादी है और घरों के आस पास आजकल जानवर दिखते नहीं है। ऐसे में सबसे पहले तो घर के सदस्यों से पूछकर ही रोटी बनानी चाहिए लेकिन अगर फिर भी आपके घर में रोटियां बच गई हैं तो यहां हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताने वाले हैं जो बची हुई रोटियों (leftover roti easy recipes) से बनती है और स्वाद में बेहद लाजवाब है। बची हुई रोटियों से आज हम आपको उपमा बनाने की रेसिपी बताने वाले हैं। रोटी से बने इस उपमा (Roti Upma) को आप शाम के नाश्ते में भी खा सकते हैं।

बची हुई रोटियों का उपमा (Roti Upma) बनाने के लिए सामग्री


  1. रोटी- 4

  2. तेल- 1 चम्मच

  3. राई- एक चौथाई चम्मच

  4. प्याज-1 बारीक कटा हुआ

  5. करी पत्ता- 5 से 6

  6. हरी मिर्च- 1 कटी हुई

  7. गाजर- 1 महीन कटी हुई

  8. मटर

  9. शिमला मिर्च- आधी कटी हुई

  10. नमक- स्वादानुसार

  11. हल्दी- आधा चम्मच

  12. लाल मिर्च- स्वादानुसार


बची हुई रोटी से उपमा (Roti Upma) बनाने की रेसिपी

बची हुई रोटियों का उपमा (Roti Upma) बनाने के लिए सबसे पहले बची हुई रोटियों को महीन तोड़ लें, अगर आप रोटियों को तोड़ने की मेहनत नहीं करना चाहते हैं तो मिक्सी में दरदरा पीस लें।

दरदरी पिसी रोटी से भी ये उपमा स्वादिष्ट बनता है।

अब एक बड़ा पैन मीडियम आंच पर रखें और इसमें तेल डालकर राई, करी पत्ते, कटी हुई प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें।

अब पैन में मटर, गाजर, शिमला मिर्च डालें और 1 मिनट तक पकाएं।

इसके बाद नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालें और अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद हल्का पानी छिड़कें और सभी को मिलाएं।

आपका रोटी उपमा (Roti Upma) तैयार है, इसे सर्व करते वक्त ऊपर से धनिया पत्ती से गार्निश करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।