24 घण्टे ऑनलाइन

उम्र दिखेगी 5 साल कम, ऐसे करें इस सब्जी का इस्तेमाल

चेहरे पर झुर्रियां, झाइयां, धब्बे वगैरह महिलाओं ही नहीं पुरुषों के लिए भी बुरे ख़्वाब जैसा ही है। लेकिन उम्र के खास पड़ाव के साथ ये दिखने लगती है। अगर आप भी ऐसे पड़ाव पर हैं तो निराश न हों, हम आपके लिए एक ख़ास ‘कद्दू…

24GhanteOnline
April 22, 2026
3 min read

चेहरे पर झुर्रियां, झाइयां, धब्बे वगैरह महिलाओं ही नहीं पुरुषों के लिए भी बुरे ख़्वाब जैसा ही है। लेकिन उम्र के खास पड़ाव के साथ ये दिखने लगती है। अगर आप भी ऐसे पड़ाव पर हैं तो निराश न हों, हम आपके लिए एक ख़ास ‘कद्दू फेसपैक’ (Pumpkin Facepack) लाए हैं।

आपको बता दे, कद्दू में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और ज़िंक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, ये सभी तत्व आपकी स्किन को उम्रदराज़ होने नहीं देते। झाइयों-झुर्रियो को दूर रखते हैं। ये आपकी स्किन को कोमलता स एक्सफोलिएट करते हैं और आपको उजला निखार भी देते हैं। कद्दू में नियासिन, राइबोफ्लेविन, बी6 और फोलेट होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और मुंहासों के इलाज में भी मदद करता है। इसमें जिंक और पोटेशियम भी होता है, जो लालिमा से लड़ता है और त्वचा की सूजन को कम करता है।

यदि आप नियमित रूप से कद्दू के फेसपैक (Pumpkin Facepack) को इस्तेमाल करें तो ये आपके चेहरे से झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है। साथ ही एंटी एजिंग साइन भी हटाता है। अगर आप वाकई अपनी नेचुरल ब्यूटी को बरकरार रखना चाहते हैं तो कद्दू के फेसपैक को अपने रुटीन का हिस्सा जरूर बनाएं।

ऐसे करें इस्तेमाल

ऑयली स्किन के लिए

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो कद्दू का फेसपैक आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

ऐसे बनाए फेसपैक (Pumpkin Facepack)

- सबसे पहले कद्दू का एक टुकड़ा लेकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
- इसमें एक छोटा चम्मच नींबू का रस व एक छोटा चम्मच गुलाब जल मिक्स करें।
- इस पेस्ट को गर्दन से लेकर चेहरे तक लगाएं।
- करीब 15 मिनट बाद मुंह को गुनगुने पानी से धो लें।

इससे लगाने से ये चेहरे का अतिरिक्त ऑयल सोख लेता है और मुंहासों की समस्या से बचाता है।

नॉर्मल और ड्राई स्किन के लिए

कद्दू चेहरे के दाग धब्बे को हटाने के साथ डेड सेल्स हटाकर चेहरे पर निखार लाता है। नॉर्मल और ड्राई स्किन वाले भी इसका ​इस्तेमाल बहुत आसान से कर सकते हैं।

ऐसे बनाए फेसपैक (Pumpkin Facepack)

- सबसे पहले कद्दू का एक टुकड़ा लेकर ब्लेंड करे।
- इस प्यूरी में एक चम्मच दालचीनी पाउडर डालें और एक चम्मच गुलाब जल डालें।
- अच्छी तरह से सारी चीजों को मिला ले।
- इसे गर्दन से लेकर चेहरे तक सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए लगाए।
- करीब आधा घंटे इसको लगा रहने दें।
- इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
- इसको धोने के बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर जरुर लगाए।

झाइयों और मुंहासे के लिए

अगर आपके चेहरे पर झाइयां और मुंहासे हैं, तो आप पपीते और कद्दू का फेसपैक इस्तेमाल करें। इससे ये समस्या दूर होने के अलावा चेहरे में बेहतरीन ग्लो आएगा।

ऐसे बनाए फेसपैक (Pumpkin Facepack)

- सबसे पहले कद्दू और पपीते का एक-एक टुकड़ा लेकर ब्लेंड कर लें।
- इसके बाद इस प्यूरी को चेहरे पर लगाएं।

अगर आप चाहें तो इसमें एक अंडा भी मिक्स कर सकते हैं। इससे रिजल्ट्स और भी अच्छे मिलेंगे। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…