24 घण्टे ऑनलाइन

बच्चों से लेकर बड़े तक सबको पसंद आता है पुदीना छोले, नोट करें टेस्टी रेसिपी

अगर आप भी लंच में कुछ टेस्टी और घर की बनी हुई डिश ट्राई करना चाहते हैं तो पुदीना छोले (Pudina Chole) की ये रेसिपी लंच में बनाकर देख सकते हैं। ये रेसिपी पूड़ी के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसका स्वाद बच्चों से…

24GhanteOnline
September 20, 2025
2 min read

अगर आप भी लंच में कुछ टेस्टी और घर की बनी हुई डिश ट्राई करना चाहते हैं तो पुदीना छोले (Pudina Chole) की ये रेसिपी लंच में बनाकर देख सकते हैं। ये रेसिपी पूड़ी के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक को बेहद पसंद आता है। आप इस रेसिपी को घर आने वाले मेहमानों के लिए भी बनाकर परोस सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाएं टेस्टी पुदीना छोले (Pudina Chole) की ये टेस्टी जायकेदार रेसिपी।

पुदीना छोले (Pudina Chole) बनाने के लिए सामग्री-


-250 ग्राम छोले

- आधा कप पुदीना प्यूरी

- 3 कटा हुआ प्याज

- 5 कटे हुए टमाटर

-आधी बारीक कटी हुई मूली

- 1 कप चायपत्ती का पानी

- 3 चम्मच छोले मसाला

- 2 चम्मच लाल मिर्च

- 1 चम्मच धनिया पाउडर

- 4 बीच से कटी हुई हरी मिर्च

- आधा कप कटे हुए धनिया के पत्ते

- आधा चम्मच जीरा

- 2 तेज पत्ता

पुदीना छोले (Pudina Chole) बनाने का तरीका-


पुदीना छोले (Pudina Chole) बनाने के लिए सबसे पहले 1 बड़े बर्तन में रातभर छोले पानी में भिगोकर रख दें। सुबह भीगे हुए छोलों को कुकर में डालकर 2 से 3 सिटी लगाकर उबाल लें। इस दौरान एक दूसरे बर्तन में 1 कप पानी में 1 चम्मच चाय की पत्ती डालकर अच्छी तरह उबालें। जब दोनों चीजें हो जाएं तो एक कड़ाही में तेल गर्म करके 2 तेज पत्ता और आधा चम्मच जीरा डालकर तड़का लगा लें।

उसके बाद कड़ाही में स्वादानुसार नमक, 2 चम्मच लाल मिर्च और 1 चम्मच धनिया पाउडर डालकर सभी मसालों को 10 मिनट तक अच्छी तरह तेल में भूनकर पका लें।

जब मसाले पककर तेल छोड़ने लगे तो उसमें छोले, पुदीना पेस्ट और कटी हुई मूली,चाय की पत्ती का पानी और कटी हुई हरी मिर्च डालकर छोलों को कुछ देर और पकाएं।

छोले का पानी पक जाने पर ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें। आपके टेस्टी पुदीना छोले (Pudina Chole) बनकर तैयार हैं।

आप इनका स्वाद बढ़ाने के लिए इन्हें पूड़ी या चावल के साथ परोस सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।