24 घण्टे ऑनलाइन

मिनटों में हो जाएगा 'प्रोफेशनल मेकअप', आज़माएँ ये टिप्स

आजकल इंस्टा पर और सोशल मीडिया पर बहुत सारे वीडियो मेकअप (Makeup) से जुड़े देखने को मिल जाते हैं। लेकिन असल में जब हम इतना सारा मेकअप करके कहीं जाने की सोचते हैं तो समय की कमी सामने आ जाती है। अगर आप भी इस तरह की…

24GhanteOnline
September 14, 2025
2 min read

 आजकल इंस्टा पर और सोशल मीडिया पर बहुत सारे वीडियो मेकअप (Makeup) से जुड़े देखने को मिल जाते हैं। लेकिन असल में जब हम इतना सारा मेकअप करके कहीं जाने की सोचते हैं तो समय की कमी सामने आ जाती है। अगर आप भी इस तरह की परेशानियों से दो चार हो चुकी हैं तो ये टिप्स आपके बहुत काम आएगी। इस तरह से मेकअप करेंगी तो चुटकियों में आपका मेकअप बिल्कुल प्रोफेशनल के जैसा हो जाएगा और आपका लुक भी खूबसूरत दिखेगा। तो चलिए जानें क्या है वो टिप्स।

सबसे पहले अपनी स्किन से मैच करता फाउंडेशन का इस्तेमाल करें, जिससे आपका मेकअप (Makeup) नैचुरल दिखाई देगा। बाजार में पाउडर फाउंडेशन उपलब्ध है। आप चाहे तो इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप कैब में जाते समय भी आसानी से लगा सकती हैं। धूप में निकलना है तो आप ऐसे फाउंडेशन का चयन करें जो एसपीएफ युक्त हो, जिससे आपकी स्किन धूप से प्रभावित न हो।

आंखों में काजल या आईलाइनर लगाएं। आप चाहे तो कलरफुल पैंसिल लगा सकती हैं। आजकल दो कलर की आईपैंसिल का भी काफी ट्रेंड है। इसमें आपके मुश्किल से दो मिनट लगेंगे।

इसके बाद अपनी पसंद का लिप कलर लगाएं। लिप कलर आपके लुक में जान डालने का काम करता है। इन दिनों न्यूड शेड्स काफी चलन में है। कुछ लोगों पर बोल्ड रेड कलर लिपशेड काफी अच्छा लगता है।

कुछ महिलाएं अपनी आंखों पर ब्राउन आईशैडो लगाना पसंद करती हैं। इस शेड में कुछ अंश लाल और पीले रंग के भी होते है, जो आंखों को थका हुआ दिखाते हैं। इसलिए ब्राउन आईशैडो एवॉइड करें। आप चाहे तो प्योर ब्राउन आईशैडो लगा सकती हैं। ये आपको नैचुरल लुक देता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…