24 घण्टे ऑनलाइन

शादी में आ रही हैं बाधा, तो कर लें ये काम

कभी-कभार हमारे घर में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनपर हम ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन ये चीजें घर में नकारात्मकता लेकर आती हैं।यदि हमारे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगे तो गृहक्लेश होने के साथ ही धन, नौकरी विवाह…

24GhanteOnline
May 15, 2026
2 min read

कभी-कभार हमारे घर में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनपर हम ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन ये चीजें घर में नकारात्मकता लेकर आती हैं।यदि हमारे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगे तो गृहक्लेश होने के साथ ही धन, नौकरी विवाह स्वास्थ्य संबंधित कई तरह की समस्याएं घेर लेती हैं। ये चीजें आपकी आर्थिक स्थिति को भी कमजोर कर सकती हैं। इसलिए इन चीजों को अपने घर से तुरंत बाहर कर देना चाहिए।

जानते हैं कि किन चीजों के घर में होने से आती है नकारात्मकता...

- कई बार हमारे घर में खिड़की के दरवाजों में लगा हुआ कांच टूट जाता है या उसमें दरार आ जाती है तो वह कई दिनों तक ऐसे ही रहता है। कई बार हम दरार पड़े हुए आईने में ही चेहरा देख लेते हैं लेकिन ऐसा करना सही नहीं रहता है। यदि आपके घर में कोई शीशा टूटा हुआ है, उसमें दरार आ गई है तो इसे तुरंत बदलवा देना चाहिए। इससे आपके घर में नकारात्मकता का संचार होने लगता है। जिससे आपको नुकसान पहुंचता है।

- घर के मंदिर में कभी भी खंडित (टूटी) प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए। भगवान की कटी-फटी तस्वीरों को भी मंदिर या घर में नहीं रखना चाहिए। यदि प्रतिमाएं मिट्टी की हैं तो उन्हें कही विसर्जित कर दें या फिर किसी उचित स्थान पर मिट्टी में दबा दें। अन्यथा आपके घर में धन संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। घर के मंदिर में एक ही देवी-देवता की एक से अधिक तस्वीरे नहीं रखनी चाहिए न ही तस्वीरों को कभी आमने-सामने रखना चाहिए।

- वास्तु के अनुसार कांटेदार या फिर जिनमें से दूध निकलता हो ऐसे पौधे नहीं लगाने चाहिए। कांटेदार पौधे लगाने से आपके घर में अशांति आती है साथ ही आपको धन संबंधी परेशानियों के सामना भी करना पड़ सकता है।

- यदि घर में खराब घड़ी है तो उसे तुरंत सही करवाएं या फिर अपने घर से बाहर कर दें। रूकी हुई घड़ी सफलता और उन्नति में बाधक बनती है। इसी तरह से घर में किसी भी प्रकार का खराब बिजली का उपकरण या खराब मशीन घर में नहीं रखनी चाहिए। ये चीजें आपके घर में नकारात्मकता को बढ़ावा देती हैं।

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…