इस जेल में आया संगम का पवित्र जल, कैदियों ने भी कुंभ स्नान
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की जिला जेल में आस्था और महाकुंभ (Maha Kumbh) का अनोखा दृश्य देखने को मिला। यहां जेल में बंद कैदियों ने संगम के पवित्र जल से स्नान किया और इस दौरान उनका उत्साह भी देखने लायक था। जेल…
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की जिला जेल में आस्था और महाकुंभ (Maha Kumbh) का अनोखा दृश्य देखने को मिला। यहां जेल में बंद कैदियों ने संगम के पवित्र जल से स्नान किया और इस दौरान उनका उत्साह भी देखने लायक था। जेल प्रशासन ने इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए खास व्यवस्था की, जिसमें कैदियों ने ‘हर हर गंगे’ के उद्घोष के साथ स्नान किया।
जानकारी के अनुसार, उन्नाव जेल के जेल अधीक्षक पंकज कुमार सिंह की पहल पर प्रयागराज से संगम का जल मंगवाया गया। इस जल को एक बड़े कुंड में भरकर उसमें गंगा जल मिलाया गया। साथ ही, कुंड में गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां भी डाली गईं। जल के चारों ओर फूलों के गमले रखे गए, जिससे वातावरण में एक आध्यात्मिक माहौल बन गया।
हर हर गंगे के उद्घोष के साथ स्नान
कैदियों ने इस पवित्र स्नान का पूरी आस्था के साथ आनंद लिया। ‘हर हर गंगे’ का उद्घोष करते हुए एक-एक करके कैदी कुंड में स्नान करने आए। कुछ कैदी सूर्य भगवान को जल चढ़ाते हुए भी नजर आए, जो उनके धार्मिक उत्साह को दर्शाता था। इस आयोजन के दौरान जेल प्रशासन ने कैदियों पर पुष्प वर्षा की, जिससे इस लम्हे को और भी यादगार बना दिया गया।
महाकुम्भ से साकार हुई एक भारत-श्रेष्ठ भारत की अवधारणा : राज्यपाल
यह भव्य आयोजन कारागार मंत्री और महानिदेशक की अनुमति से किया गया। जेल अधीक्षक पंकज कुमार सिंह और जेलर अरुण कुमार मिश्रा की देखरेख में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान जेल का माहौल पूरी तरह से आध्यात्मिक था, और कैदी इस आयोजन से बहुत खुश दिखाई दिए। उन्होंने जेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया और इस आयोजन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
महाकुंभ (Maha Kumbh) में उमड़ रहा स्नानार्थियों का रेला
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए लाखों लोग उमड़ रहे हैं। लोग हवाई जहाज, रेल, सड़क और जल मार्ग से प्रयागराज पहुंचकर संगम के जल में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करना चाहते हैं। अब तक पचास करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं, और यह रेला रुकने का नाम नहीं ले रहा। हर कोई संगम के जल में स्नान करके पुण्य कमाना चाहता है, चाहे वह बच्चा हो या बूढ़ा, महिला हो या पुरुष, या फिर किन्नर सभी इस पवित्र स्नान में भाग ले रहे हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
