24 घण्टे ऑनलाइन

हेयर रिमूव करना चाहती हैं तो घर में तैयार करें वैक्स

चेहरे को निखार के लिए लड़कियां तरह-तरह के फंडे आजमा सकती हैं, लेकिन हाथ-पैरों की वैक्स (Wax) घर में कैसे करें या घर में वैक्स कहां से लाएं, ये बड़ा सवाल है। बिना वैक्स किए कब तक रहेंगी? अब आपको वैक्सिंग के लिए परेशान…

24GhanteOnline
January 14, 2026
2 min read

चेहरे को निखार के लिए लड़कियां तरह-तरह के फंडे आजमा सकती हैं, लेकिन हाथ-पैरों की वैक्स (Wax) घर में कैसे करें या घर में वैक्स कहां से लाएं, ये बड़ा सवाल है।

बिना वैक्स किए कब तक रहेंगी? अब आपको वैक्सिंग के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको घर में ही वैक्स बनाने और वैक्स करने का तरीका बता रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपके हेयर रिमूव हो जाएंगे, साथ ही आपकी स्किन भी स्मूथ हो जाएगी।


  1. दो कप शुगर में एक-चौथाई कप नींबू का रस और एक-चौथाई कप पानी डालें। इसे पैन में डालें। खुशबू के लिए आप किसी भी ऑइल की दो-तीन बूंदें डाल सकती हैं।

  2. पैन को गैस पर रखें और हल्की आंच पर गर्म होने दें।

  3. चीनी और नींबू के रस को लगातार चम्मच से हिलाते रहें, ताकि चीनी जमे नहीं। ध्यान रहे कि चीनी जल्दी जल भी जाती है, इसलिए भी मिक्स को हिलाना बंद न करें।

  4. मिक्सचर जब चाश्नी जैसा हो जाए और उसका कलर हल्का भूरा हो तो गैस बंद कर दें।

  5. आपका होममेड वैक्स तैयार है। इसे आप अपनी पसंद के एयरटाइट जार में डाल लें और जब चाहें तब गर्म कर इस्तेमाल करें।

  6. हेयर कलर को लंबे समय तक बालों पर रोकने के लिए खास बातों का ध्यान रखेॆ।


कैसे करें इस्तेमाल


होममेड वैक्स को आप किसी आम वैक्स की तरह ही यूज कर सकते हैं। वैक्स को जार से निकालकर माइक्रोवेव या फिर पैन में गर्म कर लें, फिर उसे स्किन पर लगाएं और कॉटन या बाजार में उपलब्ध पेपर वैक्स स्ट्रिप को उस पर रखें। रब करें और फिर एक साइड से बालों की उल्टी दिशा में स्ट्रिप को खींच लें। इस वैक्स से आपकी स्किन स्मूथ और मुलायम हो जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…