24 घण्टे ऑनलाइन

नवरात्रि के भोजन में बनाए स्वादिष्ट आलू-पनीर के कोफ्ते

नौ दिन तक चलने वाले नवरात्रि व्रत में भोजन में क्या बनाया जाए, यह हमेशा ही सोचने का विषय बन जाता हैं कि हर दिन क्या नया बनाया जाए। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं स्वादिष्ट आलू-पनीर के कोफ्ते (Aloo-Paneer Koftas)…

24GhanteOnline
March 20, 2026
2 min read

नौ दिन तक चलने वाले नवरात्रि व्रत में भोजन में क्या बनाया जाए, यह हमेशा ही सोचने का विषय बन जाता हैं कि हर दिन क्या नया बनाया जाए। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं स्वादिष्ट आलू-पनीर के कोफ्ते (Aloo-Paneer Koftas) बनाने की रेसिपी। यह स्वाद देने के साथ ही शरीर को एनर्जी भी प्रदान करेगी जिसकी व्रत के दौरान जरूरत होती हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आलू-पनीर के कोफ्ते (Aloo-Paneer Koftas) बनाने की सामग्री


पनीर - 250 ग्राम
सेंधा नमक - स्वादअनुसार
आलू - 3
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
धनिया - 1 कप
काली मिर्च - 1/2 चम्मच
हरी मिर्च - 2
खोया - 1/2 कप
कुट्टू का आटा - 2 कप
बादाम - 1 कप
किशमिश - 1 कप
घी - 3 चम्मच
काजू - 1 कप

आलू-पनीर के कोफ्ते (Aloo-Paneer Koftas) बनाने की विधि


- सबसे पहले आलू को उबाल लें और पनीर को कद्दूकस करके रख लें।

- फिर आलू और पनीर के मिक्सचर में काली मिर्च, कुट्टू का आटा, लाल मिर्च,हरी मिर्च, धनिया और खोया मिलाएं।

- मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें और इसमें काजू, बादाम और किशमिश बारीक काटकर मिला लें।

- तैयार किए गए मिश्रण को अच्छे से प्रेस करके उससे छोटे-छोटे बॉल्स के रुप में कोफ्ते तैयार कर लें।

- एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें एक-एक करके बॉल्स को तल लें।

- ब्राउन होने के बाद बॉल्स को किसी बर्तन में निकाल लें।

- आपके आलू - पनीर के कोफ्ते (Aloo-Paneer Koftas) बनकर तैयार हैं। पुदीने की चटनी के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।