महाकुम्भ 2025: श्रद्धालुओं के लिए रेलवे स्टेशन पर मिल रही मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम की सुविधा
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को स्वस्थ और सुरक्षित महाकुम्भ बनाने के डबल इंजन की सरकार के अभियान की सफलता की दिशा में प्रयागराज रेल मण्डल ने जरूरी कदम उठाया है। प्रयागराज रेल मण्डल ने महाकुम्भ में आने वाले…
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को स्वस्थ और सुरक्षित महाकुम्भ बनाने के डबल इंजन की सरकार के अभियान की सफलता की दिशा में प्रयागराज रेल मण्डल ने जरूरी कदम उठाया है। प्रयागराज रेल मण्डल ने महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे स्टेशनों पर मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम स्थापित किए गये हैं। इन ऑब्जर्वेशन रूम में 24x7 विशेष चिकित्सा सुविधाएं प्रदान किए जाने की व्यवस्था है। ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी चिकित्सा सेवा प्रदान की जा सके। अधिक गंभीर स्थिति में एंबुलेस की मदद से पेशेंट को संबंधित रेलवे या शहर के मेडिकल हॉस्पिटल में पहुंचाया जा सकेगा।
प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग, सूबेदारगंज, नैनी और छिवकी स्टेशन में बने ऑब्जर्वेशन रूम
महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रेलवे ने आपात स्थित से निपटने और यात्रियों को जरूरी चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम बनाये हैं।इस बारे में प्रयागराज रेल मण्डल के चीफ पीआरओ शशि कान्त ने बताया कि रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग, सुबेदारगंज, नैनी और छिवकी स्टेशन पर ऑब्जर्वेशन रूम स्थापित किए हैं।
इन ऑब्जर्वेशन रूम में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ 24 घंटे मौजूद रहेंगे, जो 8 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। इसमें हर ऑब्जर्वेशन रूम के लिए 15 स्टाफ नर्स, 12 फार्मासिस्ट, 12 हॉस्पिटल अटेंडेंट और 15 हाउस कीपिंग असिस्टेंट नियुक्त किये गये हैं। रेलवे हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ड्यूटी के हिसाब से ऑब्जर्वेशन रूम में अपनी सेवाएं देंगे।
मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम में रहेंगी प्राथमिक चिकित्सा की सभी सुविधाएं उपल्ब्ध
महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को त्वरित और ऊच्च गुणवत्तायुक्त उपचार प्रदान करने के लिए इन ऑब्जर्वेशन रूम में सभी जरूरी उपकरण और दवाईयां भी उपलब्ध रहेंगी। रेलवे के इन ऑब्जर्वेशन रूम में ECG मशीन, डिफ़िब्रिलेटर, ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर, ग्लूकोमीटर जैसे प्राथमिक चिकित्सा के मेडिकल उपकरण मौजूद रहेंगे।
सर्दी के मौसम, भीड़ और अधिक चलने से हार्ट पेशेंट, साइनस, डायबटीज के पेशेंट को होने वाली समस्याओं का तत्काल प्राथमिक इलाज किया जा सकेगा। समस्या गंभीर होने की स्थिति में रेलवे या शहर के संबंधित मेडिकल हास्पिटल में पेशेंट को पहुंचाने के लिए एबुंलेंस सेवा भी उपल्ब्ध रहेगी।
इसके लिए रेलवे प्रशासन ने शहर के सभी प्रमुख और रेलवे के हॉस्पिटलस् से समन्वय स्थापित किया है। प्रयागराज रेल मण्डल महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में आने श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य की जरूरी सुविधाएं प्रदान करने के सभी जरूरी प्रयास किए हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
