24 घण्टे ऑनलाइन

प्रयागराज रेलवे ने बसंत पंचमी पर्व पर 300 से अधिक ट्रेनों का किया सफल संचालन

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ प्रयागराज में बंसत पंचमी का दिव्य, भव्य अमृत स्नान संपन्न हो गया। जिसमें देश के कोने-कोने से आये करोंड़ों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। मेला प्राधिकरण के अनुमान…

24GhanteOnline
February 4, 2025
3 min read

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ प्रयागराज में बंसत पंचमी का दिव्य, भव्य अमृत स्नान संपन्न हो गया। जिसमें देश के कोने-कोने से आये करोंड़ों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। मेला प्राधिकरण के अनुमान के मुताबिक बसंत पंचमी पर्व पर 2.5 करोंड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। श्रद्धालु पिछले कई दिनों से अमृत स्नान में सम्मिलित होने के लिए लाखों की संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे थे। प्रयागराज रेल मण्डल (Prayagraj Railway Division) ने तीर्थ यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए बसंत पंचमी पर्व के दिन 106 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। इसके साथ ही लगभग 200 नियमित ट्रेनें भी शहर के सभी स्टेशनों से चलाई गई। जिससे लाखों की संख्या में तीर्थयात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचाया गया।

गंतव्य स्टेशनों के मुताबिक किया गया स्पेशल ट्रेनों का संचालन


महाकुम्भ में बसंत पंचमी के अमृत स्नान का विशेष महत्व है। इस वर्ष महाकुम्भ में बसंत पंचमी पर्व पर 2.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। जिनके सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए प्रयागराज रेल मण्डल ने लगभग 200 नियमित और 106 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। मेला स्पेशल ट्रेनें शहर के सभी स्टेशनों से दिशावार गंतव्य स्टेशनों के मुताबिक चलाई गई।

लखनऊ, रायबरेली के लिये प्रयाग, फाफामऊ स्टेशन से तो वारणसी की ओर जाने के लिए रामबाग और झूंसी स्टेशन से स्पेशल ट्रेने चलाई गई। दिल्ली, आगरा और कानपुर की ओर प्रयागराज जंक्शन और सूबेदारगंज से, जबकि सतना, मैहर, मानिकपुर दिशा के लिए नैनी और छिवकी स्टेशन से ट्रेनों का संचालन किया गया। अनुमान के मुताबिक बसंत पंचमी पर्व पर लगभग 10 लाख यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचा गया।

प्रयागराज जंक्शन से सबसे अधिक 55 मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं


प्रयागराज रेलेव (Prayagraj Railway Division) के वरिष्ठ जन संपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि बसंत पंचमी पर्व के लिए प्रयागराज जक्शंन से सबसे अधिक 55 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। जबकि छिवकी से 11, नैनी जंक्शन से 2 और सूबेदारगंज से 8 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। वहीं उत्तर रेलवे के प्रयाग और फाफामऊ स्टेशनों से लगभग 15 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया।

वाराणसी की ओर जाने के लिए रामबाग और झूंसी स्टेशनों से क्रमशः 6 और 9 ट्रेनों का संचालन किया गया। उन्होंने बताया कि क्राउड मैनेजमेंट के लिए पूर्वनियोजित तरीके से यात्रियों को दिशावार कलर कोडेड आश्रय स्थलों के जरिये प्लेटफार्म पर पहुंचाया गया। रेलवे के कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी और निर्देश जारी कर सफल क्राउड़ मैनेजमेंट किया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…