मौनी अमावस्या के महापर्व पर प्रयागराज रेल मण्डल ने रिकॉर्ड 222 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनों का किया संचालन
महाकुम्भ नगर। सनातन आस्था के महापर्व महाकुम्भ (Maha Kumbh) के सबसे बड़े अमृत स्नान मौनी अमावस्या पर्व पर 8 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में स्नान किया। पिछले कई दिनों से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं…
महाकुम्भ नगर। सनातन आस्था के महापर्व महाकुम्भ (Maha Kumbh) के सबसे बड़े अमृत स्नान मौनी अमावस्या पर्व पर 8 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में स्नान किया। पिछले कई दिनों से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन प्रयागराज से हो रहा था। प्रयागराज रेल मण्डल (Prayagraj Railway Division) ने श्रद्धालुओं के सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए बुधवार को रिकॉर्ड 222 मेला स्पेशल ट्रेनों के साथ 360 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया। प्रयागराज रेलवे के सभी स्टेशनों से मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन पूरे दिन किया जाता रहा।
नियमित ट्रेनों के साथ दौड़ीं रिकॉर्ड स्पेशल ट्रेनें
प्रयागराज रेल प्रशासन (Prayagraj Railway Division) ने मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं के सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए विशेष प्रबंध किये थे। प्रयागराज रेल मण्डल और शहर के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी आश्रय स्थल, होल्डिंग एरिया के साथ आसान टिकट वितरण की व्यवस्था की गई थी।
तीर्थयात्रियों के सुरक्षित प्रवेश और निकास के लिए जीआरपी और सिविल पुलिस की संयुक्त कार्ययोजना के अनुरूप कार्य किया गया। साथ ही करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके गंतव्य स्टेशन तक पहुंचाने के लिए प्रयागराज रेल मण्डल ने रिकॉर्ड 222 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। रेल प्रशासन ने बताया कि नियमित ट्रेनों के साथ शहर के सभी स्टेशनों से 360 से अधिक ट्रेनें चलाई गईं।
सभी स्टेशनों से चली स्पेशल गाड़ियां
प्रयागराज रेल प्रशासन (Prayagraj Railway Division) ने बताया कि महाकुम्भ में मौनी अमावस्या के पर्व पर एनसीआर के प्रयागराज जंक्शन से 104, छिवकी से 23, नैनी से 17और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से 13 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन हुआ।
जबकि प्रयागराज परिक्षेत्र में एनआर के प्रयाग स्टेशन से 23, फाफामऊ स्टेशन से 05 और पूर्वोत्तर रेलवे के रामबाग स्टेशन से 09 तथा झूंसी स्टेशन से 28 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। शहर में एनसीआर के स्टेशनों से 05 विस्तारित ट्रेनें, 05 रिंगरेल, 03 लंबी दूरी की गाड़ियां और गैर टाइम टेबल की 69 ट्रेनें चलायी गई।
सुबह से एक्टिव हुए होल्डिंग एरिया
प्रयागराज रेल प्रशासन (Prayagraj Railway Division) ने बताया की सुबह 08 बजे के आस पास श्रद्धालुओं की संख्या जैसे ही बढ़नी शुरू हुई, खुसरोबाग स्थित होल्डिंग पॉइंट को ऑपरेट कर दिया गया था। सिविल पुलिस की मदद से श्रद्धालुओं को खुसरोबाग से गाइडेड तरीके से प्रयागराज स्टेशन ला कर उनके गंतव्य स्टेशन की ट्रेनों में बोर्ड कराया गया।
जेके सीमेंट फैक्ट्री की निर्माणाधीन छत गिरी, कई मजदूर दबे; रेसक्यू जारी
एनसीआर के महाप्रबंधक उपेन्द्र जोशी वॉर रूम से और मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी कंट्रोल रूम से लगातार स्थिति की मानिटरिंग करते रहे ।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
