24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुम्भ में उमड़े श्रद्धालुओं के जनसमुद्र की मदद को उतरा प्रयागराज, आसपास के जिलों के लोग भी कर रहे सहयोग

महाकुम्भनगर: महाकुम्भनगर (Maha Kumbh Nagar) में उमड़ रहे आस्था के जनसमुद्र को संभालने और सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश के हर कोने से लोग तत्पर दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की प्रेरणा से हर धर्म, वर्ग और…

24GhanteOnline
January 31, 2025
3 min read

महाकुम्भनगर: महाकुम्भनगर (Maha Kumbh Nagar) में उमड़ रहे आस्था के जनसमुद्र को संभालने और सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश के हर कोने से लोग तत्पर दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की प्रेरणा से हर धर्म, वर्ग और समुदाय के लोग श्रद्धालुओं की मदद के लिए आगे बढ़कर आ रहे हैं। प्रयागराज (Prayagraj) के साथ लखनऊ, अयोध्या, काशी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, मिर्जापुर तक के लोग श्रद्धालुओं के भोजन-पानी का इंतजाम कर रहे हैं। वहीं, डॉक्टर से लेकर शिक्षक तक लोगों की सेवा के लिए मैदान में उतर पड़े हैं। दुनिया में पहली बार इतना भारी जनसैलाब उमड़ रहा है। इसीलिए देशभर के श्रद्धालुओं के लिए सीएम योगी के प्रयासों से प्रभावित होकर समूचे यूपी वाले श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए मैदान में उतर पड़े हैं। उम्मीद से भी अधिक श्रद्धालुओं को देखते हुए इंग्लैंड के रोबोटिक सर्जन से लेकर प्रदेश के बड़े हार्ट स्पेशलिस्ट और वैस्कुलर सर्जन तक आगे बढ़कर सामने आ रहे हैं। यहां तक कि मेले में आने वाले लोगों के लिए स्कूलों और धार्मिक स्थलों के दरवाजे खोल दिए गए हैं।

सेवा के लिए खुला हर द्वार


स्कूलों और धार्मिक स्थलों के दरवाजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। प्रयागराज (Prayagraj) में द पॉम एकेडमी के 65 लोगों की टीम रेलवे स्टेशन और आसपास के एरिया में श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त पानी और भोजन का इंतजाम कर रही है। जिन लोगों को कहीं आने-जाने में असुविधा हो रही है, उनके लिए वैन से खाने के पैकेट बांटे जा रहे हैं। इसके साथ ही स्कूल के 12 कमरे लोगों के ठहरने के लिए तैयार किए गए हैं। इसी तरह कई अन्य स्कूलों के कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की मदद करते हुए सड़क पर देखा जा सकता है।

डॉक्टर और शिक्षक बने सेवक


यूपी सरकार के सहयोग के साथ इंग्लैंड के रोबोटिक सर्जन से लेकर स्थानीय अध्यापक तक श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं। लखनऊ के अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों की पूरी टीम श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य समस्याओं का ऑनलाइन समाधान कर रही है। वहां प्रदेश के जानेमाने वैस्कुलर सर्जन डॉ यशपाल सिंह श्रद्धालुओं का ऑनलाइन उपचार कर रहे हैं। इसके अलावा इंग्लैंड से रोबोटिक सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. वलीउल्लाह सिद्दीकी लखनऊ से प्रयागराज (Prayagraj) आकर लोगों का उपचार कर रहे हैं। इनके अलावा मेदांता हॉस्पिटल के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर अविनाश कुमार सिंह महाकुम्भनगर में आने वाले श्रद्धालुओं का लखनऊ और अयोध्या से ही ऑनलाइन उपचार कर दवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।

सड़कों पर उदाहरण बना इंसानियत का संगम


अयोध्या, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ से प्रयागराज (Prayagraj) आने वाले मार्गों पर लोग पानी और खाने के पैकेट लेकर श्रद्धालुओं की मदद करते बड़ी संख्या में देखे जा रहे हैं। सीएम योगी से प्रभावित होकर यूपी की जनता ने इस महाकुम्भ में धर्म और इंसानियत का जो संगम दिखाया, वह देशभर के लिए एक मिसाल बन रहा है।

मुस्लिमों ने हर हर गंगे के उद्धघोष के बीच श्रद्धालुओं का स्वागत किया


प्रयागराज (Prayagraj) में प्रवेश करते ही आस्था, श्रद्धा, सामाजिक समरसता और सद्भाव का रूप दिखने को मिल रहा है। त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं का रेला महाकुम्भनगर पहुंच रहा है। इस दौरान सनातन श्रद्धालुओं के साथ मुस्लिमों ने भी पुष्प और अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। पुराने शहर के चौक इलाके में जामा मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने हर हर गंगे के उदघोष के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र और पुष्प देकर रवाना किया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…