24 घण्टे ऑनलाइन

आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में एडमिट

पटना। बीपीएससी परीक्षा को लेकर चल रहा बवाल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पिछले 5 दिनों से अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) की तबीयत अब बिगड़ने लगी है। बीती रात पीके की तबियत…

24GhanteOnline
January 7, 2025
2 min read

पटना। बीपीएससी परीक्षा को लेकर चल रहा बवाल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पिछले 5 दिनों से अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) की तबीयत अब बिगड़ने लगी है। बीती रात पीके की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद मेदांता अस्पताल के डॉक्टर अजीत प्रधान टीम उनके घर पहुंची थी। स्वास्थ्य को देखते हुए टीम ने पीके को एडमिट होने की सलाह दी है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनके टेस्ट वगैरह किए जा रहे हैं।

प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) को गले में दर्द और डिहाइड्रेशन की समस्या हो रही है। इसके कारण ही डॉक्टर उन्हें अस्पताल ले गए हैं। पीके की माने तो उनका अनशन जारी रहेगा।

सोमवार को जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर को गांधी मैदान से गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत दे दी गई। इस दौरान कोर्ट में भी खूब हंगामा देखने को मिला, जमानत पर बाहर आने के बाद प्रशांत किशोर अपने घर पर भी अनशन जारी रखे हुए हैं। प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे थे। उनकी मांग है कि बीपीएससी परीक्षा को रद्द की जाए।

प्रशांत किशोर को अब मिली बिना शर्त के बेल, जेल से आए बाहर


प्रशांत किशोर ने कहा था कि मेरा अनशन जारी था, जारी है, जारी रहेगा। युवा संघर्ष समिति के बैठक में तय किया जाएगा कि अनशन किस जगह पर होगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि बीपीएससी परीक्षा के लिए हम लोग हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे

JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…

बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द

पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…