चेहरे पर निखार लाएगी रसोई में रखी ये चीज
आलू (Potato) एक सब्जी के रूप में काफी फेमस है। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि आलू से विभिन्न तरह के पकवान ही नहीं बनाए जा सकते हैं बल्कि इससे इससे स्किन को भी हेल्दी बनाया जा सकता है। आलू में अधिक मात्रा में विटामिन…
आलू (Potato) एक सब्जी के रूप में काफी फेमस है। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि आलू से विभिन्न तरह के पकवान ही नहीं बनाए जा सकते हैं बल्कि इससे इससे स्किन को भी हेल्दी बनाया जा सकता है।
आलू में अधिक मात्रा में विटामिन सी, बी 1, बी 3 और बी 6 के साथ-साथ खनिज, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। जो आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
सनटैन हटाने के लिए आलू का फेस पैक
1 उबले हुए आलू को मैश कर लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच बेसन और एक चम्मच नींबू के रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे पर लगा लें। आप चाहे तो इसे हाथों और पैरों में भी लगा सकते हैं।
अब इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें। यह पैक सन टैन को हटाकर स्किन को चमकदार बनाने में मदद करेगा। अच्छे रिजल्ट के लिए हर दूसरे दिन इसे इस्तेमाल करें।
दो आलू के पीस को कद्दकस या फिर ग्राइंड करके इसका रस निकाल लें। अब इस रस में 1 बड़ा चम्मच शहद और 1 बड़ा चम्मच नींबू और 1 चम्मच चावल का पाउडर मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट बनाने के बाद साफ चेहरे पर लगा लें। करीब 20-25 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें।
सप्ताह में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फेसपैक पिंगमेटेशन को हटाने के अलावा नैचुरल रूप से स्किन को ब्लीच करेगा। इसके साथ ही ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा।
डार्क स्पॉट के लिए आलू का फेस पैक
1 उबला हुई आलू को मैश कर लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक बड़ा चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
इसके बाद साफ पानी से धो लें। यह फेसपैक स्किन के पीएच लेवल को संतुलित करने के साथ-साथ स्किन के रंग को हल्का करेगा। इसके साथ ही काले धब्बों को दूर करने में मदद करेगा। इस पैक को सप्ताह में 2 बार इस्तेमाल करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
