24 घण्टे ऑनलाइन

सफ़ेद बालों को काला करने के लिए इसका करें इस्तेमाल

बढ़ते तनाव और खान-पान की गलत आदतों की वजह से बालों का असमय सफेद होना हर दूसरे व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। अपनी इस समस्या से निजात पाने और सफेद बालों को काला करने के लिए लोग अपने बालों में केमिकल युक्त हेयर…

24GhanteOnline
August 26, 2026
2 min read
सफ़ेद बालों को काला करने के लिए इसका करें इस्तेमाल

बढ़ते तनाव और खान-पान की गलत आदतों की वजह से बालों का असमय सफेद होना हर दूसरे व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। अपनी इस समस्या से निजात पाने और सफेद बालों को काला करने के लिए लोग अपने बालों में केमिकल युक्त हेयर कलर का इस्तेमाल करने लगते हैं। जो बालों की जड़ों को कमजोर करने के साथ सैंसटिव स्किन को भी नुकसान पहुंचाता है। अगर आप भी सफेद बालों से जुड़ी ऐसी ही किसी समस्या से परेशान हैं तो टेंशन छोड़ बाल काले करने के लिए आजमाएं इस सब्जी के छिलके (Potato Peel) का यह गजब का घरेलू नुस्खा।

आपके बालों को पहली जैसी काली रंगत देने के लिए आलू का छिलका (Potato Peel) कमाल कर सकता है। जी हां आलू के छिलके में मौजूद स्टार्च एक प्राकृतिक कलर के रूप में काम करता है।आलू के छिलके से बने हेयर मास्क में मौजूद विटामिन ए, बी और सी स्कैल्प पर जमे तेल को हटाकर बालों में मौजूद डैंड्रफ का सफाया करने के साथ बालों का झड़ना भी कम करता है। आइए जानते हैं आखिर कैसे बनाया जाता है आलू से बना ये हेयर मास्क।

आलू का हेयर मास्क बनाने का तरीका-


सबसे पहले आलू के छिलके (Potato Peel) उतारकर उन्हें ठंडे पानी में डालकर अच्छे से उबालें। छिलकों को 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर उबाल लें। अब इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के बाद इसके पानी को एक जार में भरकर रख दें। इस आलू के पानी से आने वाली तीखी गंध से छुटकारा पाने के लिए आप इसमें कुछ बूंद लैवेंडर ऑयल की भी डाल सकते हैं।

हेयर मास्क लगाने का तरीका-


आलू के छिलके का ये पानी धुले गीले बालों में लगाने से ज्यादा बेहतर रिजल्ट देता है। आलू के छिलके से बने इस पानी को स्कैल्प पर धीरे-धीरे 5 मिनट मसाज करते हुए लगाएं। आलू के पानी को 30 मिनट तक अपने बालों में ऐसे ही लगा छोड़ दें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…