24 घण्टे ऑनलाइन

खोया निखार वापस लाएगा आलू, इस तरह करे इस्तेमाल

आलू का प्रयोग हर भारतीय घर में होता है। आलू खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए गुणकारी भी होता है। आलू सिर्फ खाने का जायका बढ़ाता है बल्‍कि चेहरे भी दमकाता है । यह त्‍वचा के लिये बहुत फायदेमंद होता…

24GhanteOnline
September 17, 2025
2 min read

आलू का प्रयोग हर भारतीय घर में होता है। आलू खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए गुणकारी भी होता है। आलू सिर्फ खाने का जायका बढ़ाता है बल्‍कि चेहरे भी दमकाता है । यह त्‍वचा के लिये बहुत फायदेमंद होता है। जी हां, धूप के कारण स्‍किन डार्क हो गई हो या फिर उसकी रौनक चली गई हो, आलू को चेहरे पर लगाने से खोया निखार वापस लाया जा सकता है। आप चाहें तो आलू की मदद से घर पर फेशियल भी कर सकती हैं। अगर आप बिना पैसा खर्च किये घर पर पार्लर जैसा ही निखार पाना चाहती हैं तो यहां जानें आलू से फेशियल (Potato Facial) करने के स्‍टेप्‍स..

स्‍टेप-1 टोनिंग करें

सबसे पहले आपको चेहरे की क्लींजिंग करनी होगी। इसके लिए आप घर पर ही आलू से फेशियल (Potato Facial) टोनर बना सकती हैं-

सामग्री

1 कप आलू का रस
1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
1 छोटा चम्‍मच नींबू का रस

विधि

-सबसे पहले आलू को कद्दूकस कर के आप उसका रस निकाल लें।
-इसके बाद आपको आलू के रस में गुलाब जल और नींबू का रस डालना होगा।
-फिर आप इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके एक स्प्रे बॉटल में भर लें।
-अब आप इस होममेड फेशियल टोनर से चेहरे को साफ कर सकती हैं।

स्‍टेप-2 क्‍लींजिंग करें

चेहरे की क्लींजिंग करने के बाद आपको चेहरे को स्क्रब करना चाहिए। इसके लिए आप घर पर ही आलू की मदद से स्क्रब तैयार कर सकते हैं:

सामग्री

1 छोटा चम्‍मच आलू के छिलके का पाउडर
1 छोटा चम्‍मच एलोवेरा जेल
1 विटामिन-ई कैप्सूल

विधि

-आलू को छील कर उसके छिलके को सुखा लें।
-अब इस छिलके से पाउडर तैयार करें।
-फिर इस पाउडर को एलोवेरा जेल में मिक्‍स कर लें।
-फिर इस मिश्रण से चेहरे को अच्छी तरह से स्क्रब करें।

स्‍टेप-3 फेस पैक लगाएं

आलू से फेशियल (Potato Facial) करने की आखिरी कड़ी में आपको आलू से फेस पैक तैयार करना होगा। यह भी आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं-

सामग्री

1 छोटा चम्‍मच आलू का पेस्ट
1/2 छोटा चम्‍मच शहद
1 चुटकी हल्दी

विधि

-सबसे पहले आपको आलू को ब्लेंड करके उसका पेस्ट तैयार कर लेना चाहिए।
-अब एक बाउल में आलू का पेस्ट लें और उसमें शहद मिक्‍स कर लें।
-इस मिश्रण में चुटकी भर हल्दी भी डालें।
-अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगा लें।
-10 से 15 मिनट बाद चेहरे को वॉश कर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…